Home  लाइफस्टाइल समाचार डॉक्टर बोलीं- सुबह के नाश्ते में ये 5 बदलाव करेंगे शुगर, मोटापा...

डॉक्टर बोलीं- सुबह के नाश्ते में ये 5 बदलाव करेंगे शुगर, मोटापा और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल!

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

डॉ शालिनी कहती हैं कि अगर आप कम मेहनत में ज्यादा रिजल्ट चाहते हैं, तो बदलाव सुबह के नाश्ते के साथ करें। दरअसल आप ब्रेकफास्ट में जो भी खाते हैं, वो पूरे दिन के मेटाबॉलिज्म को सेट करता है। ऐसे में अगर आप गलत खाते हैं, तो पूरे दिन हाई शुगर और लो एनर्जी बनी रहती है।

आजकल जितनी बीमारियां बढ़ रही हैं, इनमें से ज्यादातर के पीछे हमारा खराब लाइफस्टाइल ही जिम्मेदार है। खानपान भी कुछ ऐसा ही है, स्ट्रेस लेवल बढ़ा हुआ है, सारा दिन बैठे-बैठे बीत जाता है और नींद का तो कोई पैटर्न ही नहीं है। इन्हीं आदतों की वजह से डायबिटीज, मोटापा और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां कॉमन होती जा रही हैं। अब जाहिर है इन रोगों से बचना है तो अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव लाने ही होंगे। इस विषय पर डॉ शालिनी कहती हैं कि अगर आप कम मेहनत में ज्यादा रिजल्ट चाहते हैं, तो बदलाव सुबह के नाश्ते के साथ करें। दरअसल आप ब्रेकफास्ट में जो भी खाते हैं, वो पूरे दिन के मेटाबॉलिज्म को सेट करता है। ऐसे में अगर आप गलत खाते हैं, तो पूरे दिन हाई शुगर और लो एनर्जी बनी रहती है। डॉक्टर ने 5 बदलाव सुझाए हैं, आइए जानते हैं-

प्रोटीन से करें नाश्ते की शुरुआत

ज्यादातर भारतीयों के ब्रेकफास्ट में कार्ब्स और फैट खूब होता है लेकिन प्रोटीन की मात्रा बहुत कम होती है। इसी गलती की वजह से शुगर लेवल बढ़ा हुआ रहता है और मोटापा भी तेजी से बढ़ता है। डॉ शालिनी सलाह देती हैं कि सुबह की शुरुआत प्रोटीन के साथ करें। कुछ बहुत ज्यादा फैंसी करने की जरूरत नहीं है, बस कुछ बादाम, थोड़ी दही या दो उबले अंडे खा सकते हैं। इससे शरीर को बहुत अच्छी शुरुआत मिलेगी।

कार्बोहाइड्रेट को अकेले मत छोड़ो

डॉक्टर कहती हैं कि अगर आप नाश्ते में कार्ब्स ले रहे हैं, तो उन्हें अकेला ना छोड़ें। इससे शुगर लेवल तेजी से स्पाइक होता है और वेट गेन भी होता है। इसके साथ में फैट, प्रोटीन और फाइबर को पेयर करें। उदाहरण के लिए अगर आप नाश्ते में इडली, पोहा, पराठे जैसे कार्ब्स के सोर्स खा रहे हैं, तो साथ में खूब सारी सब्जियां, पनीर, भुना चना, दही, देसी घी जैसी चीजें शामिल करें। इससे एक बैलेंस मील तैयार होगी।

नाश्ते में लिक्विड चीजें अवॉइड करें

सुबह के नाश्ते में लिक्विड चीजें जैसे जूस, स्मूदी और शेक अवॉइड करें। इनमें सिर्फ शुगर होती है, जिससे शुगर लेवल भी स्पाइक होता है और वजन भी बढ़ता है। ये बेशक आपको हेल्दी दिखें लेकिन होते नहीं है। डॉक्टर सलाह देती हैं कि इनकी जगह पूरा फल या सब्जियां खा लें, उससे फाइबर के साथ-साथ शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे।

नाश्ते के बाद 10-15 मिनट पैदल जरूर चलें

डॉ शालिनी सलाह देती हैं कि नाश्ते के तुरंत बाद सिर्फ बैठे ना रहे। कम से कम 10-15 मिनट की वॉक तो जरूर करें। इससे आपकी मसल्स ब्लड में मौजूद शुगर को खींच लेती हैं, जिससे शुगर लेवल तेजी से स्पाइक नहीं होता। इससे मोटापे का खतरा भी कम होता है।

नाश्ते की शुरुआत में कभी मीठा ना खाएं

सुबह की शुरुआत ही अगर आप मीठे के साथ करते हैं, तो ये आदत आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। कोशिश करें कि सुबह ब्रेकफास्ट में मीठी चीजें खाना अवॉइड करें। कम से कम नाश्ते की शुरुआत में तो मीठा पूरी तरह अवॉइड ही करें। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस बहुत ज्यादा बढ़ सकता है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN