Home  लाइफस्टाइल समाचार दाल के तड़के में 1 चम्मच बेसन क्यों डालते हैं कुछ लोग?...

दाल के तड़के में 1 चम्मच बेसन क्यों डालते हैं कुछ लोग? स्वाद का सीक्रेट जान आप भी ट्राई करेंगी!

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

क्या आप जानते हैं कुछ लोग तड़के में थोड़ा सा बेसन भी मिलाते हैं। सब्जी हो या दाल तड़के में अगर थोड़ा सा बेसन आप मिला दें, तो पूरा जायका ही बदल जाता है।अभी तक तड़के में बेसन नहीं डालती आई हैं, तो चलिए जान लेते हैं इससे क्या होता है।

भारतीय खानपान का स्वाद उसके मसालों में बसता है। जब यही मसाले तेल में भूनकर तड़का बनाया जाता है, तो सादी दाल और सब्जी का स्वाद भी दोगुना हो जाता है। दरअसल खाना कोई भी हो, इंडियन डिशेज में जब तक तड़का ना लगे तब तक वो स्वाद, वो खुशबू गायब ही रहती है। हर घर में तड़का अलग अंदाज में लगाया जाता है। कभी खड़े मसालों का तो कभी सिर्फ जीरे का। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ लोग तड़के में थोड़ा सा बेसन भी मिलाते हैं। सब्जी हो या दाल तड़के में अगर थोड़ा सा बेसन आप मिला दें, तो पूरा जायका ही बदल जाता है। वैसे क्या आप इसके फायदे जानती हैं? अभी तक तड़के में बेसन नहीं डालती आई हैं, तो चलिए जान लेते हैं इससे क्या होता है।

ग्रेवी को गाढ़ा बनाने के लिए मिलाया जाता है बेसन

तड़का बनाते हुए अगर आप थोड़ा सा बेसन मिलाती हैं, तो इससे ग्रेवी का टेक्सचर बदल जाता है। ये ग्रेवी को एक गाढ़ापन देता है। कई बार दाल बहुत पतली सी बन जाती है, जो देखने में भी अच्छी नहीं लगती। ऐसे में अगर आप तड़का लगाते वक्त थोड़ा सा बेसन एड कर देती हैं, तो इससे ग्रेवी में अच्छा गाढ़ापन आ जाता है, जो दाल का टेस्ट बढ़ा देता है।

स्वाद में लाता है हल्का रोस्टेड नटी फ्लेवर

बेसन में हल्का सा नटी फ्लेवर होता है, जो बहुत ही टेस्टी लगता है। खासतौर से दाल में इसका स्वाद बहुत ही अच्छा आता है। तड़का पैन में तेल, जीरा, कड़ी पत्ता या जो भी एड कर रही हैं उसके साथ-साथ थोड़ा सा बेसन भी एड कर दें। ये रोस्ट हो जाए तो दाल में तड़का लगा दें। इससे एक हल्का सा रोस्टेड नटी फ्लेवर आता है, जिससे दाल का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं।

दही वाली डिशेज को फटने से बचाता है

दही वाली कोई ग्रेवी बना रही हैं तो उसमें भी जरा सा बेसन मिलाना फायदेमंद रहता है। बेसन दही को स्टेबल करता है और पकते समय उसे फटने से बचाता है। कढ़ी में भी बेसन मिलाने से थी फायदा होता है कि दही फटती नहीं है। अब कोई भी दही बेस्ड ग्रेवी बनाएं तो तड़का लगाते हुए हल्का सा बेसन एड करना ना भूलें।

किन डिशेज में बेहतर रहता है बेसन का तड़का

अब सवाल है कि किन डिशेज में तड़का लगाते हुए बेसन एड करना चाहिए। आमतौर पर लोग दाल के लिए तड़का बनाते समय बेसन एड करते हैं, इससे दाल हल्की गाढ़ी और फ्लेवरफुल बनती है। इसके अलावा आप सब्जियां, चिकन, पनीर या दूसरी चीजों को स्टिर फ्राई करते हुए भी थोड़ा सा बेसन एड कर सकती हैं।

बेसन एड करते हुए ये बातें ध्यान रखें

तड़के में बेसन मिला रही हैं तो ये छोटी-छोटी बातें ध्यान रखें। सबसे पहले तो बेसन को हमेशा धीमी आंच पर भूनें क्योंकि ये काफी जल्दी भून जाता है। इसलिए जलने का खतरा भी रह सकता है, जिससे स्वाद में कड़वाहट आ सकती है। इसे बस कच्ची खुशबू जाने तक पकाएं और बहुत ज्यादा मात्रा में ना डालें।

(Images Credit: Pinterest, Instagram)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN