Home व्यापार समाचार सोलर पैनल लगाइए, मोदी सरकार दे रही सब्सिडी, चेक करें स्कीम की...

सोलर पैनल लगाइए, मोदी सरकार दे रही सब्सिडी, चेक करें स्कीम की डिटेल

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana: बता दें कि केंद्र सरकार ने यह योजना फरवरी, 2024 में शुरू की थी। इसका लक्ष्य 2026-27 तक देशभर में एक करोड़ घरों में रूफटॉप सौर इकाई लगाना है। आइए योजना के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana: नरेंद्र मोदी सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिससे अलग-अलग वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। पीएम सूर्य घर- मुफ्त बिजली योजना भी इसी में से एक है। इसके तहत फरवरी, 2024 से अब तक देशभर में 30 लाख से अधिक घरों में छतों पर सोलर एनर्जी यूनिट लगाई जा चुकी हैं।

योजना की पात्रता

पीएम सूर्य घर- मुफ्त बिजली योजना की पात्रता के बारे में बात करें तो आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के पास एक ऐसा घर होना चाहिए जिसकी छत सौर पैनल लगाने के लिए उपयुक्त हो। वहीं, आवेदक के पास बिजली का कनेक्शन होना चाहिए और सोलर पैनलों के लिए किसी अन्य सब्सिडी का लाभ प्राप्त न किया हो।

इस योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं की औसत मासिक बिजली खपत के आधार पर उपयुक्त सोलर प्लांट क्षमता और सब्सिडी निर्धारित की गई है। उदाहरण के लिए 0-150 यूनिट खपत वाले घरों के लिए 1-2 kW क्षमता पर ₹30000 से ₹60000 तक, 150-300 यूनिट वाले घरों के लिए 2-3 kW पर ₹60000 से ₹78000 तक और 300 यूनिट से अधिक खपत वाले घरों के लिए 3 kW या उससे ऊपर की क्षमता पर अधिकतम ₹78000 की सब्सिडी उपलब्ध है। यह सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाती है, जो सोलर इंस्टॉलेशन की लागत को काफी कम करती है और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने को प्रोत्साहित करती है।

कोलैटरल-फ्री लोन: परिवारों को 3 किलोवाट तक के आवासीय रूफटॉप सोलर (आरटीएस) सिस्टम के लिए लगभग 7 प्रतिशत ब्याज पर कोलैटरल-फ्री कम ब्याज वाले ऋण उपलब्ध करवाए जाएंगे।

ऑनलाइन है पूरा प्रोसेस

योजना के तहत रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और सरल है। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाएं, अपना राज्य, डिस्कॉम, उपभोक्ता नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें तथा ओटीपी से सत्यापन कर लॉगिन करें। इसके बाद व्यक्तिगत विवरण भरें, रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट करें। DISCOM से फीजिबिलिटी अप्रूवल मिलने के बाद पोर्टल पर रजिस्टर्ड वेंडर चुनकर सोलर प्लांट इंस्टॉल करवाएं।

इंस्टॉलेशन पूरा होने पर प्लांट डिटेल्स अपलोड करें, नेट मीटर के लिए आवेदन करें, DISCOM इंस्पेक्शन के बाद कमीशनिंग सर्टिफिकेट प्राप्त करें, फिर बैंक डिटेल्स और कैंसल्ड चेक सबमिट करके सब्सिडी प्राप्त करें, जो आमतौर पर 30 दिनों के भीतर सीधे खाते में ट्रांसफर हो जाती है।

सरकार ने दी अहम जानकारी

हाल ही में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “देशभर में 30 लाख परिवार अब ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के तहत रूफटॉप सौर प्रणाली से लैस हो चुके हैं। इस तरह सूर्य की रोशनी अब बचत और टिकाऊ विकास में बदल रही है।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN