Home व्यापार समाचार 20 महीने की ऊंचाई पर पहुंचे महारत्न कंपनी के शेयर, एक्सपर्ट ने...

20 महीने की ऊंचाई पर पहुंचे महारत्न कंपनी के शेयर, एक्सपर्ट ने कहा- खरीदो शेयर, 200 रुपये का दिया टारगेट

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

महारत्न कंपनी सेल (SAIL) के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 4% से अधिक की तेजी के साथ 167.15 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी आई है। सेल के शेयर 20 महीने के हाई लेवल पर जा पहुंचे हैं।

महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल या SAIL) के शेयरों में लगातार दूसरे दिन उछाल आया है। सेल के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 4 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 167.15 रुपये पर पहुंच गए। सेल के शेयर 20 महीने के हाई लेवल पर जा पहुंचे हैं। महारत्न कंपनी के शेयर बुधवार को 3 जून 2024 के बाद से अपने हाइएस्ट लेवल पर पहुंच गए हैं। पिछले एक साल में महारत्न कंपनी सेल के शेयरों में 55 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 101.20 रुपये है।

एमके ग्लोबल ने दिया 200 रुपये का टारगेट
घरेलू ब्रोकरेज हाउस एमके ग्लोबल रिसर्च (Emkay Global) ने महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। एमके ग्लोबल ने सेल के शेयरों को बाय रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने सेल के शेयरों के लिए 200 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यानी, मौजूदा लेवल से महारत्न कंपनी के शेयर करीब 21 पर्सेंट उछल सकते हैं। एमके ग्लोबल रिसर्च ने पहले सेल के शेयरों के लिए 175 रुपये का टारगेट दिया था।

एक साल में 55% से ज्यादा चढ़ गए हैं सेल के शेयर
महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के शेयर पिछले एक साल में 55 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। पिछले तीन साल में सेल के शेयरों में 99 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले 5 साल में महारत्न कंपनी के शेयर 115 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। सेल के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 167.15 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 101.20 रुपये है। सेल का मार्केट कैप बुधवार 25 फरवरी को 68,100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डर्स की हिस्सेदारी 35 पर्सेंट है।

करीब 3 गुना बढ़ा है सेल का मुनाफा
महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में करीब 3 गुना बढ़ा है। सेल को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 374 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 142 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 12 पर्सेंट बढ़कर 27,371 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 24,490 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सेल का इबिट्डा 13 पर्सेंट बढ़कर 2,294 करोड़ रुपये रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN