Home मनोरंजन समाचार अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी की वापसी, रामजी आके भला करेंगे का टीजर...

अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी की वापसी, रामजी आके भला करेंगे का टीजर देख फैंस एक्साइटेड

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/25/1200x900/akka_1772029726242_1772029736905.jpg

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का पहला गाना राम जी आके भला करेंगे का टीजर रिलीज हुआ है और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को लेकर काफी समय से बज है। फिल्म एक हॉरर कॉमेडी मूवी है और अब इसका पहला गाना रिलीज होने वाला है राज जी भला करेंगे। इस गाने का अब टीजर रिलीज हुआ है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है और अब सबको इसके गाने की रिलीज का इंतजार है।

कैसा है टीजर

टीजर की शुरुआत होती है अक्षय कुमार से जिन्होंने व्हाइट कलर की धोती पहनी है और ऊपर से वह शर्टलेस हैं। इसके साथ उन्होंने कई माला भी पहनी हुई है और फिर फिल्म का टाइटल आता है भूत बंगला। इसके बाद बैकग्राउंड डांसर के साथ अक्षय डांस करते हैं।

गाने को प्रीतम ने कम्पोज किया है। वहीं कुमार ने लिरिक्स लिखे हैं। गाने को वहीं देव अरिजीत ने गाया है और रैप मेलो डी ने लिखा है और उन्होंने ही परफॉर्म किया है। गाना गुरुवार को रिलीज होगा।

कब रिलीज हो रही है भूत बंगला

बता दें कि अक्षय की फिल्म भूत बंगला पहले 15 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मूवी 10 अप्रैल को रिलीज होगी। अक्षय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, दस को देंगे दस्तक, इंतजार करो तब तक। फन की शुरुआत होने को है। भूत बंगला 10 अप्रैल को आ रही है।

14 साल बाद साथ काम कर रहे प्रियदर्शन और अक्षय

भूत बंगला को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं। 14 साल बाद दोनों साथ में काम कर रहे हैं। वहीं बालाजी मोशन पिक्चर्स और बालाजी टेलिफिल्मस ने केप ऑफ गुड फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर के साथ।

फिल्म की शूटिंग पिछले साल मई में खत्म हो गई थी। फिल्म में अक्षय के साथ तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जिशू सेनगुप्ता, असरानी और वामिका गब्बी भी हैं। असरानी की यह आखिरी फिल्म है। असरानी का पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था। आखिरी बार अब फैंस असरानी आखिरी बार देखेंगे। फिल्म की शूटिंग राजस्थान, जयपुर और हैदराबाद में हुई थी।

अक्षय की बाकी फिल्में

वैसे भूत बंगला के अलावा अक्षय की मूवी वेलकम टू द जंगल और हैवान रिलीज होगी।वेलकम टू द जंगल में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी समेत कई स्टार्स हैं। फिल्म 26 जून को रिलीज होगी।

वहीं हैवान में अक्षय के साथ सैफ अली खान लीड रोल में हैं। अक्षय और अजय कई साल बाद साथ में काम कर रहे हैं। इसकी रिलीज डेट की अभी अनाउंसमेंट तो नहीं हुई है, लेकिन इस साल के मिड तक मूवी रिलीज हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN