Home  लाइफस्टाइल समाचार भारत के इन 5 मंदिरों में पुरुषों का प्रवेश है वर्जित! वजह...

भारत के इन 5 मंदिरों में पुरुषों का प्रवेश है वर्जित! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान, औरतें करती हैं पूजा-पाठ

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जो अपनी अनोखी मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध हैं। कुछ मंदिर ऐसे भी हैं, जिनमें कुछ दिनों के लिए पुरुषों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा हुआ है। चलिए बताते हैं ये मंदिर कहां हैं?

भारत में ऐसे कई मंदिर हैं, जो काफी मशहूर हैं और अपनी अनोखी मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। ज्यादातर मंदिरों में सभी भक्तों के लिए भगवान का दरबार खुला रहता है लेकिन कुछ मंदिर ऐसे भी हैं, जहां पर आदमियों का जाना मना है। जी हां, हम जिन मंदिरों की बात कर रहे हैं, वो सभी काफी मशहूर हैं लेकिन वहां कुछ समय के लिए पुरुषों के प्रवेश पर बिल्कुल मना हो जाता है। चलिए आपको बताते हैं ये मंदिर कौन से हैं और कहां पर मौजूद हैं।

किन मंदिरों में पुरुषों का प्रवेश है वर्जित-

1- आट्टुकाल भगवती मंदिर- अट्टुकल भगवती मंदिर केरल में स्थित है और इसे आमतौर पर महिलाओं का साबरमती कहा जाता है। इस मंदिर में प्रसिद्ध अट्टुकल पोंगल उत्सव के दौरान लाखों की संख्या में महिलाएं जुटती हैं और प्रसाद पकाती हैं। इस दौरान वहां के पुरुष किनारे खड़े रहते हैं और मंदिर के प्रसाद बनने में हाथ नहीं बंटा सकते हैं। उस प्रसाद के बनने तक वह स्थान सिर्फ महिलाओं का होता है।

2- कुमारी अम्मन मंदिर- तमिलनाडु के कन्याकुमारी में स्थित कुमारी अम्मन मंदिर में सिर्फ अविवाहित पुरुषों को प्रवेश मिलता है। यहां पर देवी पार्वती के कन्या रूप की पूजा की जाती है और यही वजह है कि यहां शादीशुदा मर्दों का प्रवेश वर्जित है।

3- चक्कूलाथूकावु मंदिर- केरल के पठानमथिट्टा जिले में चक्कूलाथूकावु मंदिर में हर साल दिसंबर के पहले शुक्रवार को खास पूजा का आयोजन होता है, जिसे सिर्फ महिलाएं ही कर सकती हैं। इस पूजा के दौरान पुरुषों का मंदिर में प्रवेश वर्जित है।

4- कमाख्य मंदिर- असम में स्थित कमाख्या मंदिर में 3 दिनों के लिए पुरुषों की एंट्री बैन कर दी जाती थी। आम दिनों में ये मंदिर सभी के लिए खुला रहता है लेकिन हर साल होने वाले अंबुचाली मेले के दौरान 3-4 दिनों के लिए पुरुषों का प्रवेश मंदिर में वर्जित हो जाता है। इस मंदिर के पट बंद रहते हैं और सिर्फ महिलाएं ही सभी पूजा करती हैं। कहा जाता है कि इन दिनों माता के मासिक धर्म होते हैं, उन्हें प्रजनन की शक्ति भी कहा जाता है।

5- ब्रह्मा मंदिर- राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित है एकमात्र ब्रह्मा मंदिर। इस मंदिर में सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी की बड़ी सी मूर्ति विराजमान है और यहां पर विवाहित पुरुषों का प्रवेश वर्जित है। सिर्फ कुंवारे पुरुष और औरतें ही ब्रह्मा जी के दर्शन कर सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN