Home टेक न्यूज़ एक बार चार्ज करो और 120 घंटे तक सुनो म्यूजिक, Noise लाया...

एक बार चार्ज करो और 120 घंटे तक सुनो म्यूजिक, Noise लाया नए प्रीमियम हेडफोन्स

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Noise Airwave Max 6 भारत में 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है, जिसमें 120 घंटे तक बैटरी, 45dB Adaptive Hybrid ANC और LDAC सपोर्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इसमें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है। 

भारतीय ऑडियो ब्रैंड Noise ने अपने प्रीमियम हेडफोन पोर्टफोलियो में Noise Airwave Max 6 नाम से नए हेडफोन्स भारत में लॉन्च कर दिए हैं। यह कंपनी के पिछले मॉडल Noise Airwave Max 5 का अपग्रेड वर्जन है और इसमें बेहतर साउंड, ज्यादा बैटरी बैकअप और एडवांस्ड ANC जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह हेडफोन उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो लंबी बैटरी लाइफ और हाई-क्वॉलिटी ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं।

सम्बंधित सुझाव

Noise Airwave Max 6 को भारत में 6,999 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया गया है। इसे ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट gonoise.com के अलावा Amazon.in और Flipkart से खरीद सकते हैं। यह हेडफोन चार अट्रैक्टिव कलर ऑप्शंस- Dune White, Cobalt Blue, Forest Green और Carbon Black में उपलब्ध है, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से परफेक्ट स्टाइल चुन सकते हैं।

Coaxial Dual Driver सिस्टम के साथ खास साउंड क्वालिटी

Noise Airwave Max 6 की सबसे बड़ी खासियत इसका Coaxial Dual Driver सिस्टम है, जिसमें 40mm और 12mm ड्राइवर्स का कॉम्बिनेशन यूज किया गया है। यह सेटअप डीप बेस और क्लियर वोकल्स के बीच बेहतर बैलेंस ऑफर करता है। कंपनी ने इसमें Hi-Res Audio और LDAC सपोर्ट भी दिया है, जिससे हाई-क्वालिटी ऑडियो स्ट्रीमिंग की जा सकती है।

सम्बंधित सुझाव

इसके अलावा, हेडफोन में Spatial/3D Audio का सपोर्ट मिलता है, जो मूवी, गेमिंग और म्यूजिक के दौरान इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस देता है।

45dB तक Adaptive Hybrid ANC

बाहरी नॉइस को कम करने के लिए Noise Airwave Max 6 में 45dB तक Adaptive Hybrid Active Noise Cancellation (ANC) सपोर्ट दिया गया है। यह फीचर खासतौर पर ट्रैवल, ऑफिस या भीड़भाड़ वाली जगहों पर म्यूजिक सुनते वक्त काफी काम आता है। साथ ही, बेहतर कॉल क्वॉलिटी के लिए इसमें पांच माइक्रोफोन्स का सपोर्ट मिलता है, जो बैकग्राउंड नॉइस को कम कर क्लियर आवाज ऑफर करते हैं।

बैटरी और क्विक चार्ज सपोर्ट

बैटरी के मामले में भी यह हेडफोन काफी दमदार है। कंपनी के मुताबिक, सिंगल चार्ज पर यह 120 घंटे तक का प्लेटाइम प्रदान करता है। अगर ANC ऑन हो, तो भी यह 80 घंटे तक चल सकता है। क्विक चार्ज सपोर्ट इसका एक और बड़ा हाइलाइट है। सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग पर यह हेडफोन 15 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है, जो बिजी लाइफस्टाइल वाले यूजर्स के लिए बेहद काम का साबित हो सकता है।

कनेक्टिविटी और डिजाइन

Noise Airwave Max 6 में Bluetooth 6.0 सपोर्ट दिया गया है, जिससे फास्ट और स्टेबल कनेक्शन मिलता है। इसका एर्गोनॉमिक डिजाइन लंबे समय तक पहनने पर भी कंफर्टेबल फील देता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN