Source :- LIVE HINDUSTAN
Mobikwik Share Price: फिनटेक कंपनी मोबिक्विक की पूर्णतः स्वामित्व वाली कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स को बीएसई ने स्टॉक ब्रोकिंग बिजनेस का शुरू करने की अनुमति दे दी है। यानी अब कंपनी अपने ग्राहकों को शेयर बेचने से लेकर खरीदने तक की सर्विसेज दे पाएगी।
Mobikwik Share Price: फिनटेक कंपनी मोबिक्विक की पूर्णतः स्वामित्व वाली कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स को बीएसई ने स्टॉक ब्रोकिंग बिजनेस का शुरू करने की अनुमति दे दी है। यानी अब कंपनी अपने ग्राहकों को शेयर बेचने से लेकर खरीदने तक की सर्विसेज दे पाएगी। इस खबर का असर आज मंगलवार को कंपनी के शेयरों पर भी दिखा है। प्री ओपनिंग सेशन में वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड के शेयरों में करीब-करीब 10 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
शेयरों में 12% तेजी
वन मोबिक्विक सिस्टम का शेयर बीएसई में करीब 7 प्रतिशत की तेजी के साथ 215.70 रुपये के लेवल पर खुला था। कंपनी के शेयर कुछ ही देर के बाद 12.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 226.60 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए।
बीएसई ने मोबिक्विक के प्लेटफॉर्म पर MSBL एक्टिवेट कर दिया है। यह 24 फरवरी 2026 से प्रभावी हो चुका है। जुलाई 2025 में सेबी द्वारा MSBP को दिए गए स्टॉक ब्रोकिंग लाइसेंस के बाद यह मंजूरी मिली है। बता दें, नई मंजूरी मिलने के बाद कंपनी अब बीएसई पर ब्रोकिंग ऑपरेशन शुरू करने की इजाजत मिल गई है। इसमें इक्विटी ट्रेड की खरीद, बिक्री, डीलिंग, क्लियरिंग आदि परमिशन शामिल है।
कंपनी के को-फाउंडर ने क्या कुछ कहा?
इस अप्रूवल के बाद मोबिक्विक के को-फाउंडर और सीएफओ उपसना कहती हैं, “मोबिक्विक को एक बड़े फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म में बदलने के लिए यह अप्रूवल एक मील का पत्थर साबित होगा। भारत में तेजी के साथ रिटेल निवेशकों की संख्या में इजाफा हुआ है। हमें विश्वास है कि हमारा प्लेटफॉर्म निवेशकों को बाजार में काफी मदद करेगा।”
दिसंबर तिमाही में इस कंपनी का प्रदर्शन कैसा था?
मोबिक्किक का नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 4 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 55.20 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। रेवन्यू के मोर्चे पर भी कंपनी को अच्छी खबर मिली है। अक्टूबर से दिसंबर के दौरान मोबिक्विक का रेवन्यू 289 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 7.4 प्रतिशत अधिक है। बता दें, तीसरी तिमाही में कंपनी EBITDA 6.8 करोड़ रुपये रहा है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत की तेजी आई है। हालिया तेजी के बाद भी एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 29 प्रतिशत का नुकसान हो चुका है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



