Home  लाइफस्टाइल समाचार Quote of the day: जिंदगी में कभी नहीं होगी हताशा और मिलेगी...

Quote of the day: जिंदगी में कभी नहीं होगी हताशा और मिलेगी सक्सेस, दिल में बसा लें अब्राहम लिंकन के 6 विचार

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Quote of the day: अब्राहम लिंकन ने कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई कर खुद को सफल व्यक्ति बनाया और फिर अमेरिका के राष्ट्रपति भी बने। उनकी बातें आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं। अगर आप जिंदगी में सफल होना चाहते हैं, तो उनके कुछ विचार जरूर याद कर लें।

हर कोई जीवन में सफल होना चाहता है लेकिन सफलता एक दिन में नहीं मिलती। इसके लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन की जरूरत होती है। अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की प्रेरणादायक बातें आज भी लोगों को सफलता पाने के लिए प्रेरित करती है। अब्राहम का जन्म साधारण परिवार में हुआ था और उनकी पढ़ाई भी बड़ी मुश्किल से हुई। उन्होंने खुद पढ़ाई कर वकालत सीखी और फिर राजनीति में एंट्री की थी। लिंकन 1861 में अमेरिका के राष्ट्रपति बने। उनके कार्यकाल के दौरान अमेरिकी गृहयुद्ध (Civil War) हुआ, जो उत्तरी और दक्षिणी राज्यों के बीच दास प्रथा (Slavery) के मुद्दे पर लड़ा गया। लिंकन ने देश की एकता बनाए रखने और दास प्रथा को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे लोकतंत्र, समानता और मानव अधिकारों का सपोर्ट करते थे और अक्सर लोगों को सफल होने के लिए प्रेरित करते थे। आज भी उनके विचार लोगों के लिए किसी रोशनी से कम नहीं है। चलिए अब्राहम लिंकन के कुछ खास विचार आपको बताते हैं।

अब्राहम लिंकन के 6 कोट्स-

1- सच्चाई व ईमानदारी

अब्राहम लिंकन का कहना था कि सफलता आपके हाथ में नहीं है लेकिन सच्चाई और ईमानदारी है। आप खुद और दूसरों के साथ कितने ईमानदार है, इस बात से आप सफल बनते हैं। जब आप कड़ी मेहनत करेंगे तभी सफलता कदम चूमेगी।

2- सोच शक्ति बढ़ाएं

अब्राहम लिंकन का मानना था कि जो भी आप सोच सकते हैं वो पा सकते हैं। इसलिए हमेशा अपनी सोच को बड़ा रखें और हमेशा अच्छा सोचें। जब आप सोचेंगे कि इस चीज में सफल होना, तभी उसके प्रति जुनून पैदा होगा।

3- राय पर महत्व

आपको उन लोगों की राय पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए जो आपके कामों में कोई दिलचस्पी नहीं रखते हैं। कई लोग ऐसे होते हैं, जो आपको सफल होने से रोकते हैं और मार्ग में बाधा बनने का काम करते हैं लेकिन आपको रुकना नहीं है।

4- धीरे चलो-आगे बढ़ो

यह कथन हमें सिखाता है कि सफलता की रफ्तार से ज्यादा महत्वपूर्ण है निरंतरता। यदि आप रोज थोड़ा-थोड़ा आगे बढ़ते हैं, तो भले ही गति धीमी हो, लेकिन आप अपने लक्ष्य के करीब जरूर पहुंचेंगे। असली जीत पीछे हटने से इनकार करने में है।

5- प्लानिंग जरूरी है

लिंकन का यह विचार बताता है कि भाग्य या परिस्थितियों के भरोसे बैठने से कुछ नहीं बदलता। यदि आप अपने सपनों को सच करना चाहते हैं, तो मेहनत, योजना और दृढ़ निश्चय के साथ खुद ही अपने भविष्य की नींव रखनी होगी। जब आप अपने लिए प्लानिंग करते हैं, तो उसके हिसाब से चलेंगे भी।

6- हार नहीं मानना

मैंने पाया है कि ज्यादातर लोग जो असफल होते हैं, वे तब हार मान लेते हैं जब उन्हें लगता है कि वे सफल होने के करीब हैं। एक मजबूत आदमी वह होता है जो हार के बाद भी आगे बढ़ने की हिम्मत रखता है। आपको हमेशा अपनी गलतियों से सीखने की कोशिश करनी चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN