Home  लाइफस्टाइल समाचार बच्चों को भी हो सकती हैं दिल से जुड़ी बीमारी, पेरेंट्स ये...

बच्चों को भी हो सकती हैं दिल से जुड़ी बीमारी, पेरेंट्स ये 6 संकेत बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज!

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ज्यादातर लोगों को लगता है कि दिल से जुड़ी बीमारी सिर्फ बड़ों को हो सकती है, बच्चों को नहीं। लेकिन अब ऐसा नहीं है, बच्चे भी दिल से जुड़ी बीमारी का शिकार हो रहे हैं। जिनके लक्षणों को नंजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

हार्ट से जुड़ी बीमारी देश में तेजी से बढ़ रही है और इसी सीधा कनेक्शन हमारी खराब लाइफस्टाइल और खान-पान से है। आमतौर पर हम सोचते हैं कि दिल से जुड़ी समस्याएं बड़े लोगों को होती हैं, जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक या कार्डियक अरेस्ट। लेकिन आजकल बच्चों में भी हार्ट प्रॉब्लम्स आम हो चुकी हैं। हैदराबाद के कार्डियो पीडियाट्रिशियन डॉक्टर प्रशांत पाटिल का कहना है कि कई बच्चों को जन्म से ही दिल से जुड़ी समस्याएं रहती हैं और कुछ को 5-7 साल में। ऐसे में जरूरी है कि आप बच्चों में दिखने वाले हर लक्षण पर ध्यान दें और उन्हें समय रहते सही इलाज दें। अगर बच्चे में 6 लक्षण दिख रहे हैं, तो हार्ट से जुड़ी समस्या हो सकती हैं, इसे पेरेंट्स इग्नोर न करें।

कौन सी बीमारी

बच्चों में दिल से जुड़ी जो बीमारी तेजी से बढ़ रही है, उसका नाम है Congenital Heart Disease (जन्मजात हृदय रोग)। ये बीमारी बच्चों में जन्म के समय से ही रहती है और फिर धीरे-धीरे बढ़ती रहती है लेकिन इसका पता कुछ सालों बाद चलता है। जन्मजात हृदय रोग यानी बच्चा जब पैदा होता है, तभी उसके दिल में कोई समस्या होती है, जैसे- दिल में छेद, वॉल्व का डैमेज होना, ब्लड वेसल्स में समस्या आदि। ये बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है और इसके कुछ लक्षण होते हैं। अगर सही समय पर इलाज या सर्जरी हो जाए, तब बच्चा बिल्कुल स्वस्थ हो सकता है। डॉक्टर का कहना है कि अगर बच्चे को सही समय पर इलाज मिल जाता है, तो जिंदगी लंबी हो सकती है। लेकिन इलाज में देरी होने पर विकास रुक जाता है और कई बार ये जानलेवा होता है।

बच्चों में हार्ट प्रॉब्लम के 6 लक्षण

1- नीले होंठ, जीभ और नाखून- बच्चे के नाखून, जीभ और होंठ का रंग बदलकर नीला सा हो रहा है, तो ये वार्निंग साइन हो सकता है। इस स्थिति में बच्चे को फौरन इलाज की जरूरत है।

2- जल्दी थकान- छोटा बच्चा है और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ही जल्दी थक जाता है या खेलते-खेलते थकान आ रही है, तो हार्ट से जुड़ी समस्या हो सकती हैं।

3- वजन कम बढ़ना- कुछ बच्चों का वजन कम बढ़ता लेकिन कुछ का बीमारी के कारण देर से बढ़ता है। अगर बच्चा सही से खाना खाता है लेकिन वजन नहीं बढ़ रहा है। तो दिल से जुड़ी समस्या हो सकती है।

4- तेज सांस-धड़कन- अगर बच्चा तेज सांस ले रहा है और धड़कन भी तेज होती है, तो ये दिल कमजोर होने की निशानी है। ऐसे में आपको हार्ट चेकअप कराना चाहिए और बच्चे का ख्याल रखें।

5- जल्दी-जल्दी जुकाम- बच्चे को जल्दी-जल्दी जुकाम, खांसी होना और इसके कारण कमजोरी होना भी हार्ट कमजोर होने के लक्षण हो सकते हैं।

6- बेहोश होना- बच्चा बड़ा है और जल्दी थक रहा है या खेलते-खेलते बेहोश हो जाता है, तो ये गंभीर सिग्नल है उसके लिए हार्ट के लिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN