Home  लाइफस्टाइल समाचार बिना दूध के भी बन सकता है हाई प्रोटीन पनीर, कंटेंट क्रिएटर...

बिना दूध के भी बन सकता है हाई प्रोटीन पनीर, कंटेंट क्रिएटर ने बताया लौकी वाला आसान हैक, आप भी करें ट्राई

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बाजार में पनीर अब मिलावटी मिलने लगेगा और घर पर अक्सर दूध से पनीर बनता है। लेकिन कंट्रेंट क्रिएटर की रसोई से पनीर बनाने का अलग तरीका पता चला है। उन्होंने लौकी की मदद से पनीर बनाकर तैयार किया है, चलिए पूरा हैक बताते हैं।

पनीर आपने खूब खाया होगा और ज्यादातर लोग पनीर दूध को फाड़कर ही बनाते हैं। पनीर की सब्जी से लेकर स्नैक्स तक सबकुछ खाना-बनाना लोग पसंद करते हैं। होली का त्योहार आ रहा है और ऐसे में पनीर की जरूरत भी बढ़ेगी। कई लोग घरों में पनीर की सब्जी बनाते हैं लेकिन बाजार में दूध वाला पनीर नकली भी मिलता है। ऐसे में आप घर पर पनीर बना सकते हैं लेकिन दूध से नहीं बल्कि अलग तरीके से। ये पनीर भी प्रोटीन युक्त और बाजार की तरह सॉफ्ट होगा। ये बच्चों से बूढ़ों तक को पसंद आएगा और लोग इसे बनाने का तरीका आप से पूछेंगे। कंटेंट क्रिएटर अतिथि पकवान ने इंस्टाग्राम पर पनीर बनाने का गजब तरीका शेयर किया है।

बिना दूध के पनीर बनाने के लिए क्या चाहिए?

पनीर बनाने से एक रात पहले मूंगफली भिगोकर रख दें। अब सबसे पहले आपको लौकी लेनी है और उसे छीलकर-धोकर छोटे टुकड़ों में काट लेनी है। फिर भीगी हुई मूंगफली के छिलकों को मसलकर हटा दें। अब दोनों चीजों को थोड़े पानी के साथ मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार करें। जब पेस्ट बन जाए तब इसे छलनी या किसी कॉटन के कपड़े से छान लें, जिससे मूंगफली के बड़े पीस और दरदरापन निकल जाए। अगर पेस्ट गाढ़ा हो जाए, तो थोड़ा पानी मिलाएं और दूध की तरह पतला रखें।

पनीर कैसे तैयार करें?

अब कढ़ाही में इस पेस्ट को डालकर एक उबाल तक खौला लें। जब उबाल आ जाए तो 1 चम्मच सफेद सिरका इसमें डाल दें। अब आपको कॉटन का कपड़ा लेना है और पूरे पनीर को छानना है। फिर इसे भारी बर्तन या चीज से आधे-1 घंटे तक दबाकर रखें। फिर आप देखेंगे कि बाजार की तरह पनीर बिल्कुल सॉफ्ट-स्पंजी बनकर तैयार हो जाएगा। इसे बनाना काफी आसान है और ये प्रोटीन से भरपूर होगा।

फायदे क्या हैं-

लौकी में विटामिन (A, B, C), प्रोटीन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन और डाइटरी फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर करेगा। तो वही मूंगफली में प्रोटीन (लगभग 25-26%), मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट और फाइबर होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होगा। बाजार का मिलावटी पनीर खाने से अच्छा है कि आप प्रोटीन रिच पनीर बनाकर खाएं। वैसे तो ये दूध से भी बनकर तैयार हो जाएगा, लेकिन जो लोग लौकी ऐसे नहीं खाते हैं उन्हें उसकी पनीर बनाकर खिलाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN