Home मनोरंजन समाचार ‘ऐसा मत कर यार, हम लोगों का क्या होगा’, आमिर खान और...

‘ऐसा मत कर यार, हम लोगों का क्या होगा’, आमिर खान और अरिजीत सिंह का अनदेखा वीडियो

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/23/1200x900/Aamir_and_Arijit_1771841701462_1771841705758.jpg

Arijit Singh: आमिर खान और अरिजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अरिजीत सिंह और आमिर खान साथ में खूबसूरत वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो असल में अरिजीत सिंह के नए गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान आमिर-अरिजीत के साथ बिताए वक्त का है।

अरिजीत सिंह का नया गाना ‘एक दिन’ रिलीज कर दिया गया है। अरिजीत सिंह ने यह गाना आमिर खान के बेटे जुनैद खान की अगली फिल्म ‘एक दिन’ के लिए गाया है। यूट्यूब पर सॉन्ग की शूटिंग के दौरान आमिर खान और अरिजीत सिंह के साथ बिताए वक्त की कुछ झलकियां दिखाई गई हैं। एक बार फिर अरिजीत सिंह की जमीन से जुड़ी जिंदगी की झलकियां सोशल मीडिया पर सबके सामने हैं। मजेदार बात यह है कि आमिर खान को भी अरिजीत के साथ यह ग्राउंडेड जिंदगी जीते देखा जा सकता है। दोनों को साथ में शतरंज खेलते और देर रात स्कूटी से घूमते दिखाया गया है। वीडियो में अरिजीत सिंह को आमिर खान और उनकी टीम को बड़े प्यार के खाना परोसते भी देखा जा सकता है।

आमिर और अरिजीत की अनदेखी वीडियो

वीडियो को जी-म्यूजिक कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वीडियो की शुरुआत में ही आमिर खान और अरिजीत सिंह की बातचीत दिखाई गई है। आमिर खान और अरिजीत सिंह जमीन पर बैठे हुए हैं। वह अरिजीत सिंह से कहते हैं, ‘अब तुम कोई प्रोजेक्ट नहीं ले रहे हो। कुछ वक्त के लिए तुम ब्रेक लेना चाहते हो। या फिर तुम हिंदी फिल्मों के लिए गाना ही नहीं चाहते हो? ऐसे मत कर यार, हम लोगों का क्या होगा भाई।’ आमिर खान की बात सुनकर अरिजीत सिंह हंस पड़ते हैं। इसके बाद होती है वीडियो की शुरुआत जिसमें अरिजीत सिंह का शहर और उनका घर दिखाया गया है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जियागंज में आमिर खान और अरिजीत सिंह का साथ में बिताया यह वक्त काफी अच्छी तरह दिखाया गया है।

फैंस ने पूछना शुरू कर दिया है यह सवाल

वीडियो शुरू होता है और आमिर खान और अरिजीत सिंह जाकर म्यूजिक डायरेक्टर राम संपत और डायरेक्टर सुनील पांडे समेत अन्य सभी लोगों से मुलाकात करते हैं। इसके बाद शुरू होती है उस गाने की तैयारी जो अब जाकर फैंस के सामने पेश किया गया है। एक तरफ जहां फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है कि आमिर खान की वजह से उनके चहेते सिंगर फिर एक बार जनता के लिए लौटे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोगों ने अलग-अलग तरह के सवाल पूछना शुरू कर दिया है कि क्या यह इस बात का सबूत है कि अरिजीत सिंह आगे भी गाते रहेंगे। वीडियो में अरिजीत सिंह आमिर खान को अपना शहर घुमाते और घर में उनकी मेहमान नवाजी करते नजर आ रहे हैं।

आमिर खान ने अनाउंस की फिल्म की रिलीज

वीडियो के साथ ही यह भी साफ हो गया है कि आमिर खान और अरिजीत सिंह का पतंग उड़ाते हुए जो वीडियो सामने आया था, वो असल में इसी वीडियो की शूटिंग के दौरान का था। इस सॉन्ग के साथ ही आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद खान और सई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। वीडियो की आखिर में फिल्म की एक झलक रिलीज की गई है और बताया गया है कि यह 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। अब सॉन्ग की यह झलक और अरिजीत सिंह के साथ फिल्म की शूटिंग की झलकियां सामने आने के बाद फैंस को फिल्म के टीजर और ट्रेलर का इंतजार रहेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN