Source :- LIVE HINDUSTAN
How to make dal thick instantly: दाल में पानी ज्यादा हो गया तो इसके पके हुए पानी को फेंककर दाल के पोषण को खत्म ना करें बल्कि इन आसान तरीकों से दाल को मिनटों में गाढ़ा और टेस्टी बना कर तैयार कर लें। जान लें ये काम की कुकिंग टिप्स।
खाना बनाते वक्त कई बार गड़बड़ हो जाती है जैसे दाल में पानी ज्यादा हो जाना। जिसकी वजह से दाल बिल्कुल पतली और फीकी हो जाती है। पतली हुई दाल को गाढ़ा करने के लिए कुछ ऐसे तरीके अपनाएं जा सकते हैं। जो ना केवल पोषण को बरकरार रखते हैं बल्कि स्वाद भी बढ़ाते हैं। दरअसल दाल में पानी ज्यादा होने पर महिलाएं पानी को बाहर छानकर निकाल देती हैं। जबकि ऐसा करना गलत है क्योंकि पानी निकाल देने से दाल के पोषक तत्व भी निकल जाते हैं। पतली दाल को गाढ़ा करने के लिए बस आप इन दो कुकिंग टिप्स को अपनाएं। दाल के न्यूट्रिशन भी बने रहेंगे और दाल का टेस्ट भी बना रहेगा।
दाल के तड़के में मिलाएं बेसन
अरहर, मूंग या फिर चने की दाल पतली हो गई है तो उसे गाढ़ा करने का बहुत ही सिंपल तरीका है। उसमे बेसन मिला दें। लेकिन बेसन को मिलाने का सही प्रोसेस भी जान लें। दाल फ्राई करने के लिए पैन में घी या तेल डालकर गर्म करें और उसमे जीरा, प्याज का तड़का लगाएं। जब प्याज सुनहरे होने लगें तब इसमे एक से दो चम्मच बेसन दाल की मात्रा के हिसाब से डालें और इसे बिल्कुल धीमी आंच पर भूनकर सुनहरा कर लें। ध्यान रहे कि बेसन जले नहीं लेकिन भुने बेसन की महक आने लगे। बस अब इसमे टमाटर की प्यूरी डालकर भून लें और फिर दाल मिला दें। ऐसा करने से दाल फ्राई करने के साथ ही बिल्कुल गाढ़ी हो जाएगी और दाल का टेस्ट भी बढ़ जाएगा।
आलू को डालकर पका दें
दाल अगर पतली ज्यादा हो गई है तो इसे गाढ़ा करने के लिए पानी को निथारकर अलग ना करें। बल्कि जब दाल को फ्राई करना हो तो प्याज टमाटर को भूनने के बाद एक या दो उबला आलू दाल की मात्रा के हिसाब से लें और उसे मैश करके भुनने के लिए डाल दें। अच्छी तरह से धीमी आंच पर आलू को भुन जाने दें। जिससे आलू बिल्कुल मैश हो जाए और भुन भी जाए। अब इसमे दाल डालें और दो से पांच मिनट तक पक जाने दें। इससे दाल बिल्कुल गाढ़ी हो जाएगी और स्वाद भी बरकरार रहेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



