Home  लाइफस्टाइल समाचार होली पर बेपरवाह होकर खा सकते हैं ये 5 स्नैक्स, स्वाद में...

होली पर बेपरवाह होकर खा सकते हैं ये 5 स्नैक्स, स्वाद में भी होते हैं जबरदस्त

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

होली पर तरह-तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं। ज्यादातर चीजें मैदा के साथ फ्राई करके बनाई जाती हैं, जो ज्यादा खाने पर हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती हैं। खासतौर से उन लोगों को जो पहले से बीमार हों। ऐसे में यहां 5 हेल्दी स्नैक्स के बारे में बता रहे हैं, जानिए।

होली पर तरह-तरह के पकवान को घर पर बनाया जाता है। लेकिन अगर आप किसी हेल्थ का खास ख्याल रखते हैं और मैदा, घी, तेल से परहेज करते हैं तो कुछ हेल्दी स्नैक्स बनाएं। यहां हम 5 ऐसे स्नैक्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। ये स्नैक्स बिना फ्राई किए तैयार कर सकते हैं। देखिए रेसिपीज-

1) बेक्ड गुझिया

हेल्दी बेक्ड गुझिया बनाने के लिए गेहूं का आटा, कद्दूकस किया नारियल,बारीक कटे हुए मेवा,किशमिश, गुड़ पाउडर, घी, इलायची पाउडर चाहिए। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मेवा, कद्दूकस नारियल, गुड़ पाउडर और इलायची पाउडर को रोस्ट करें। फिर घी और गर्म पानी मिलाकर आटा लगाएं। अब आटे का छोटा हिस्सा लें और एक पूड़ी के साइज का गोला बनाएं। इसमें फिलिंग करें और फिर साइड्स को सील करें। सभी गुझिया को ऐसे तैयार करें और फिर 20 से 25 मिनट के लिए बेक करें।

2) फ्रूट्स एंड नट्स स्मूदी

इस स्मूदी को बनाने के लिए केला, बादाम दूध, सौंफ के बीज, इलायची पाउडर, गुलाब जल, भीगी मेवा चाहिए। इसे बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड करें। ठंडा करें और केसर के रेशे और पिस्ता डालकर अच्छे से सर्व करें।

3) ठंडाई

इस ठंडाई को बनाने के लिए आपको चाहिए बादाम का दूध, भीगी मेवा, सौंफ के बीज, इलायची पाउडर, काली मिर्च और शहद। इसे बनाने के लिए भीगी मेवा को, सौंफ, इलायची और काली मिर्च को ब्लेंड करें और पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को ठंडे दूध में मिलाएं और फिर शहद डालें। फिर बर्फ डालकर सर्व करें।

4) हेल्दी फ्रूट कसटर्ड

फ्रूट कसटर्ड बनाने के लिए आपको चाहिए रोस्टेड मखाना, काजू, गुनगुना दूध, केसर, इलायची पाउडर, शहद, सेब, केला, आम, अंगूर, अनार। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मखाना, काजू और केसर को दूध में भिगो दें। फिर एक ब्लेंडर में इसे ब्लेंड करें और ठंडा करें। अब इसमें इलायची पाउडर, शहद और बारीक कटे फल मिलाएं। हेल्दी कसटर्ड तैयार है।

5) हेल्दी दही भल्ले

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए भीगी मूंग दाल, अदरक पेस्ट, जीरा, दही, नमक, लाल मिर्च, काला नमक और चटनी चाहिए। इसे बनाने के लिए भिगी दाल को अदरक और जीरा के साथ पीस लें। फिर गाढ़े बैटर को अच्छे से मिक्स करें। फिर इडली स्टीमर में ब्लेंड की दाल को थोड़ा-थोड़ा डालें। जब ये पक जाए तो गुनगुने पानी में इसे भिगो दें। भिगोने के बाद इसे हाथ से निचोड़ें। फिर एक प्लेट में रखें और इस पर दही डालें। इस पर चटनी और मसाले डालकर खाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN