Home टेक न्यूज़ 6 स्पीकर्स, 108W साउंड, बड़ी डिस्प्ले के साथ आया पावरफुल Smart TV;...

6 स्पीकर्स, 108W साउंड, बड़ी डिस्प्ले के साथ आया पावरफुल Smart TV; थिएटर जैसा साउंड घर पर

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Kodak ने भारत में अपना पहला 65-इंच Mini QD 4K LED TV लॉन्च किया है। यह टीवी 1500 निट्स ब्राइटनेस, 108W डॉल्बी साउंड, Google TV और Quantum Dot टेक्नोलॉजी के साथ आई है।

टीवी मार्केट में अब Mini LED टेक्नोलॉजी तेजी से पॉपुलर हो रही है और इसी सेगमेंट में Kodak ने भी भारत में अपनी एंट्री कर ली है। कंपनी ने अपना पहला Kodak Mini QD 4K LED TV लॉन्च कर दिया है, जो 65-इंच स्क्रीन साइज में आता है। यह टीवी खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो घर पर थिएटर जैसा अनुभव चाहते हैं। इस नए टीवी की सबसे बड़ी खासियत है इसका दमदार ऑडियो सिस्टम। इसमें 6 इनबिल्ट स्पीकर्स दिए गए हैं, जिनका कुल आउटपुट 108W है। Dolby Atmos और Dolby Digital Plus सपोर्ट के साथ यह टीवी साउंड के मामले में काफी मजबूत नजर आता है। इसके अलावा 1500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 100000:1 का कॉन्ट्रास्ट रेशियो इसे विजुअल क्वालिटी में भी खास बनाते हैं। Kodak का यह Mini QD TV फिलहाल Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध है। जानें टीवी की कीमत और डिटेल में फीचर्स:

सम्बंधित सुझाव

Kodak Mini QD 4K स्मार्ट टीवी की कीमत और उपलब्धता

Kodak Mini QD 4K 65-इंच टीवी की कीमत भारत में 54,999 रुपए रखी गई है।यह टीवी फिलहाल Amazon पर एक्सक्लूसिवली उपलब्ध है। बैंक ऑफर के तहत टीवी को 3,000 रुपए तक की अतिरिक्त छूट पर बेचा जा रहा है।

Kodak Mini QD 4K 65-इंच टीवी के फीचर्स

Kodak का यह नया टीवी Mini LED बैकलाइट और Quantum Dot टेक्नोलॉजी के साथ आता है। कंपनी के अनुसार, इसमें 1.1 बिलियन से ज्यादा रंग है। 4K Ultra HD रेजोल्यूशन के साथ Dolby Vision, HDR10 और HLG सपोर्ट मिलने से हर सीन ज्यादा डिटेल और रियल लगता है। अगर आप मूवी देखने या स्पोर्ट्स मैच देखने के शौकीन हैं, तो यह टीवी बेस्ट है।

सम्बंधित सुझाव

इस टीवी की सबसे बड़ी खासियत इसका ऑडियो सेटअप है। इसमें कुल 6 स्पीकर्स दिए गए हैं, जिनमें 2 सबवूफर और 2 स्काई सबवूफर शामिल हैं। Dolby Atmos और Dolby Digital Plus सपोर्ट के साथ साउंड चारों तरफ से आता महसूस होता है।

Kodak Mini QD TV में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जो गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है। इसके साथ MEMC, ALLM और VRR जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे गेमिंग के दौरान लैग कम रहता है और मूवमेंट स्मूद दिखाई देता है। यह टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है। इसमें Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, Apple TV, Zee5, Sony LIV जैसे हजारों ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। 10,000 से ज्यादा ऐप्स और 5 लाख से ज्यादा शो Google Play Store के जरिए एक्सेस किए जा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.0, डुअल-बैंड Wi-Fi, 3 HDMI पोर्ट (ARC, CEC सपोर्ट) और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN