Home विश्व समाचार कौन था मेक्सिको का सबसे खूंखार ड्रग लॉर्ड एल मैन्चो? US ने...

कौन था मेक्सिको का सबसे खूंखार ड्रग लॉर्ड एल मैन्चो? US ने रखा था 15 मिलियन डॉलर का इनाम

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ओसेगुएरा जब छोटा था, तब अमेरिका चला गया था और 1994 में कैलिफोर्निया की एक कोर्ट ने उसे हेरोइन बांटने की साजिश का दोषी पाया था। इसके लिए सजा काटने के बाद उसे अमेरिका से मेक्सिको डिपोर्ट कर दिया गया था।

मेक्सिको के सबसे खूंखार ड्रग लॉर्ड एल मैन्चो की मौत हो गई है। टॉप ड्रग कार्टेल लीडर नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस उर्फ एल मैन्चो को देश की सेना ने एक बड़ा अभियान चलाकर मार डाला। खबर सामने आते ही मेक्सिको में भारी तनाव फैल गया है। क्रिमिनल ग्रुप्स ने ड्रग माफिया की हत्या के विरोध में सड़कें ब्लॉक करने के लिए कई जगहों पर आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया है। एल मैन्चो की मौत के बाद अब उसकी कहानी एक बार फिर सुर्खियों में है।

गौरतलब है कि ओसेगुएरा या ‘एल मैन्चो’ जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल या CJNG का लीडर था। यह कार्टेल अमेरिका में कोकीन, मेथामफेटामाइन और फेंटानिल की ट्रैफिकिंग के लिए जिम्मेदार था। US नेशनल काउंटरटेररिज्म सेंटर के अनुसार, कार्टेल ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोप, अफ्रीका और साउथ अमेरिका में भी ड्रग्स की ट्रैफिकिंग करता था।

कौन था एल मैन्चो?

मूल रूप से मेक्सिको के मिचोआकन राज्य के एगुइलिला का रहने वाला, एल मैन्चो 1990 के दशक से ड्रग ट्रैफिकिंग से जुड़ा था। एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओसेगुएरा जब छोटा था, तब वह अमेरिका चला गया था और 1994 में कैलिफ़ोर्निया की एक कोर्ट ने उसे हेरोइन बांटने की साजिश का दोषी पाया था। सजा काटने के बाद उसे US से मेक्सिको डिपोर्ट कर दिया गया था। यहां वह पहले पुलिस में और फिर मिलेनियो कार्टेल में शामिल हो गया, जो सिनालोआ कार्टेल का एक सैटेलाइट था। मिलेनियो कार्टेल पर कब्जा करने की नाकाम कोशिश के बाद, उसने अकेले ही काम शुरू किया। उसने सिनालोआ पर जंग का ऐलान किया और मनी लॉन्ड्रिंग करने वालों के एक लोकल गैंग के साथ मिलकर CJNG की स्थापना की।

अमेरिका ने रखा रहा इनाम

एल मैन्चो सेना और दुश्मन गैंग के साथ लड़ाई में छोड़े गए खूनी शवों के निशान के लिए बदनाम था। 60 साल के ओसेगुएरा ने CJNG को एक क्रिमिनल एम्पायर के रूप में तैयार किया, जो सिनालोआ कार्टेल में अपने पुराने साथियों को टक्कर देता था। अमेरिका की तरफ से उसकी जानकारी देने पर 15 मिलियन डॉलर का इनाम होने के बावजूद वह सालों तक गिरफ्तारी से बचता रहा।

सिर कलम करने के लिए जाना जाता था गैंग

ओसेगुएरा शानदार तरीके से पकड़े जाने से बचने के लिए भी जाना जाता था। मई 2015 में, जब मेक्सिकन सेना उसके करीब पहुंची, तो उसके गुर्गों ने अपने बॉस को भागने का समय देने के लिए एक मिलिट्री हेलीकॉप्टर को ग्रेनेड से मार गिराया था। उसका गैंग अक्सर सिर कलम करने और डराने के दूसरे खूनी तरीकों का इस्तेमाल करता था। 2015 में 6 हफ्ते के एक समय में, इस गैंग ने अधिकारियों को चेतावनी देने के लिए पश्चिमी मेक्सिको में करीब दो दर्जन पुलिसवालों को मार डाला।

कितनी संपत्ति का मालिक था एल मैन्चो?

एल मैन्चो की संपत्ति का कोई आधिकारिक और सटीक आंकड़ा नहीं है, लेकिन अलग-अलग सूत्री और खुफिया एनालिसिस के तौर कर वह करोड़ों का मालिक था। 2019 में DEA ने दावा किया था कि ड्रग ट्रैफिकिंग प्रॉफिट, मनी लॉन्ड्रिंग और CJNG से जुड़े एसेट्स के अनुमान के आधार पर एल मैन्चो की दौलत 1 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN