Source :- LIVE HINDUSTAN
ICICI Bank Share Price: आईसीआईसीआई बैंक को 503809792 रुपये का टैक्स डिमांड का नोटिस मिला है। बैंक को यह नोटिस महाराष्ट्र गुड एंड सर्विस टैक्स (GST) डिपार्टमेंट की तरफ से मिला है। इसके अलावा इतना ही ब्याज और पेनाल्टी भी बैंक पर लगाया गया है।
ICICI Bank Share Price: आईसीआईसीआई बैंक को 503809792 रुपये का टैक्स डिमांड का नोटिस मिला है। बैंक को यह नोटिस महाराष्ट्र गुड एंड सर्विस टैक्स (GST) डिपार्टमेंट की तरफ से मिला है। इसके अलावा इतना ही ब्याज और पेनाल्टी भी बैंक पर लगाया गया है।
पिछले साल भी मिला था नोटिस
इससे पहले 4 जनवरी 2025 को बैंक की तरफ से दी जानकारी में बताया गया था कि महाराष्ट्र जीएसटी डिपार्टमेंट ने इसी अमाउंट के लिए नोटिस भेजा था। बैंक ने इसके खिलाफ सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज एक्ट 2017 के सेक्शन 107 के तहत अपील की थी। बता दें, आईसीआईसीआई बैंक ने कहा कि तय समय सीमा के अंदर ही वो फिर से अपील दायर करेंगे।
इस पूरे घटनाक्रम पर निवेशकों की निगाह है। सोमवार को बैंक के शेयर फोकस में रहेंगे।
शेयरों की क्या स्थिति?
शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बीएसई में 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 1393.55 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते 6 महीने में बैंक के शेयरों की कीमतों में 2.57 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में यह बैंकिंग स्टॉक 11.46 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 9.35 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। बैंक का 52 वीक हाई 1494.10 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1200.20 रुपये है। बैंक का मार्केट कैप 9.97 लाख करोड़ रुपये का है।
दो साल में आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों की कीमतों में 32 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में इस बैंकिंग स्टॉक की कीमतों में 123 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, 10 साल में यह बैंकिंग स्टॉक 672 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
पिछले कई साल से डिविडेंड दे रहा है बैंक
आईसीआईसीआई बैंक लगातार निवेशकों को डिविडेंड का लाभ दे रहा है। बैंक ने आखिरी बार निवेशकों को 2025 में डिविडेंड दिया था। तब बैंक की तरफ से एक शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड दिया था। वहीं, 2024 में बैंकिंग स्टॉक ने 10 रुपये का डिविडेंड दिया था।
2017 में आईसीआईसीआई बैंक ने बोनस शेयर दिया था। तब बैंक ने 1:10 शेयर बोनस दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



