Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/22/1200x900/KSBKBT_U_1771762702922_1771762709586.jpgKSBKBT 2 Update: टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में आगे चीजें और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाली हैं। क्योंकि एक तरफ जहां मिहिर के सामने नोयोनिका की पोल खुलती जा रही है, वहीं दूसरी तरफ तुलसी फिर एक बार अपने परिवार को जोड़ने की कोशिश में लगी है।
KSBKBT 2 Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। बीते काफी वक्त से कहानी मिहिर और तुलसी के रिश्ते और इसमें नोयोनिका की साजिशों के बीच घूम रही है, लेकिन अब इसमें एक नया मोड़ आने जा रहा है जो कहानी को काफी दिलचस्प बना सकता है। सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि गौतम अपने दिल की बात अपनी पत्नी को बता रहा होगा। वह उसे बताएगा कि जब मिहिर विरानी की वसीहत पढ़ी गई तो उन्होंने भी साबित कर दिया कि यह विरानी (गौतम) एक ऐसा शख्स है जिसकी कोई कीमत नहीं है।
गौतम को परिवार में वापस लाएगी तुलसी
इधर गौतम लगातार यह सोच-सोचकर घुटा जा रहा है कि उसके परिवार ने कभी उसकी कीमत ही नहीं जानी। मिहिर विरानी और तुलसी विरानी ने हमेशा ही गौतम को हाशिए पर रखा। हमेशा उसे सबसे पीछे रखा और उसे यह आहसास कराया कि वो अपने माता-पिता के लिए सबसे आखिर में आता है। उधर तुलसी किसी भी तरह अपने बेटे गौतम को अपने परिवार के साथ फिर से जोड़ने की कोशिश में लगी हुई है। माना जा रहा है कि तुलसी देर-सबेर एक बार फिर गौतम को विरानी परिवार से जोड़ने में कामयाब हो जाएगी, इसके दो फायदे होंगे। पहला तो यह कि तुलसी और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी, उधर नोयोनिका कमजोर पड़ने लगेगी।
जल्द सामने आने वाला है नोयोना का झूठ
नए प्रोमो वीडियो में तुलसी को यह सोचते दिखाया गया है कि वह किस तरह दोबारा सबको एक पेज पर लाए। तुलसी विरानी सोचती है, ‘समझ में नहीं आ रहा किस तरह दोबारा अपने परिवार के बिखरे टुकड़े समेटूं। गौतम को समझाकर विरानी परिवार में कैसे वापस लाऊं।’ फैन थ्योरीज की मानें तो देर-सबेर तुलसी फिर एक बार गौतम को परिवार में शामिल कर लेगी। उधर नोयोनिका की साजिशें दिन-ब-दिन नाकाम होती जा रही हैं और ऐसा लग रहा है कि अब उसका वक्त ही उसका साथ नहीं दे रहा है। क्योंकि अब उसका एक और झूठ मिहिर के सामने आ जाएगा। वह खुद को अभी तो शायद बचा ले, लेकिन बहुत वक्त तक उसके लिए खुद को बचाना संभव नहीं होगा।
मिहिर सुन लेगा नोयोनिका की यह बात
स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि नोयोनिका अपनी बहन के साथ अकेले में बैठी बात कर रही होगी और यह सोचकर परेशान हो रही होगी कि वह किस तरह अपना वो झूठ मिहिर से छिपाए, जिसे उसने इतने दिनों तक पर्दे के पीछे रखा है। ठीक तभी, एक गरजदार आवाज सुनाई पड़ेगी। यह आवाज मिहिर विरानी की होगी। वह पूछेगा- कौन सी बात छिपाकर रखी मुझसे? अब देखना यह है कि क्या मिहिर को सब कुछ पता चल चुका है? अगर नहीं तो वह नोयोनिका की यह बात सुनने के बाद कितने वक्त तक उसकी हर हकीकत को छिपा रहने देगा। बहुत से सवाल हैं जिनके जवाब जल्द ही सामने आ जाएंगे। शो के लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



