Source :- LIVE HINDUSTAN
Google Pixel 7 Pro 5G फोन इस समय 56 फीसदी छूट के साथ अपनी लॉन्च प्राइस से सीधे 48,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। भारत में लॉन्च के समय इसके 12GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपये थी।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Google Pixel फोन खरीदन का प्लान है लेकिन किसी बड़े डिस्काउंट का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक पिक्सेल स्मार्टफोन मॉडल इस समय आधी से भी कम कीमत में मिल रहा है। फोन में 12GB रैम के अलावा तेजतर्रार प्रोसेसर मिलता है। फोन में चार दमदार कैमरे और तेज चार्ज होने वाली बैटरी भी है। हम बात कर रहे हैं Google Pixel 7 Pro 5G फोन की। यह फोन इस समय 56 फीसदी छूट के साथ अपनी लॉन्च प्राइस से सीधे 48,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। चलिए डिटेल में बताते हैं इस डील के बारे में सबकुछ…
लॉन्च प्राइस से पूरे 48,000 रुपये सस्ता
भारत में लॉन्च के समय इसके 12GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपये थी। लेकिन इस समय Amazon पर यह फोन पूरे 56 फीसदी छूट के साथ मात्र 36,999 रुपये में मिल रहा है। इस कीमत में फोन का Obsidian कलर वेरिएंट लिस्टेड है। देखा जाए तो फोन इस समय अपनी लॉन्च प्राइस से सीधे 48,000 रुपये सस्ता, जो काफी बड़ा डिस्काउंट है।
बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का लाभ लेकर इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है। अमेजन पर फोन के Snow और Hazel कलर वेरिएंट 37,499 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। वैसे तो फोन पुराना है लेकिन अपने दमदार फीचर्स से अभी भी कई नए फोन्स पर भारी पड़ता है। बता दें कि FLipkart पर फोन के सभी कलर वेरिएंट 44,999 रुपये कीमत के साथ मिल रहे हैं। यानी अगर आप अमेजन से खरीदारी करते हैं तो आपके 8,000 रुपये ज्यादा बच जाएंगे।
यहां से खरीदें
चलिए अब बताते हैं कि Google Pixel 7 Pro में आपको क्या क्या खास मिलता है:
यह फोन IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। इसमें 6.7 इंच का क्वाड एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला एलटीपीओ ओएलईडी डिस्प्ले मिलता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन ऑक्टाकोर टेंसर G2 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 12GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। फोटोग्राफी के लिए, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा, 48 मेगापिक्सेल का टेलीफोटो लेंस (30x सुपर रिजॉल्यूशन जूम और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ) और 12 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, फोन में 10.8 मेगापिक्सेल का कैमरा मिलता है। फोन में 5G, 4G, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिल जाते हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट भी मिलता है। फोन में 30W वायर्ड चार्जिंग के साथ 4926mAh बैटरी है।
आप इस Google Pixel फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं:
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


