Home व्यापार समाचार 148 रुपये तक जा सकता है यह पस्त शेयर, ग्रुप का 2030...

148 रुपये तक जा सकता है यह पस्त शेयर, ग्रुप का 2030 तक का तगड़ा प्लान

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ऑटो कंपोनेंट और इक्युपमेंट से जुड़ी कंपनी- संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को बिकवाली मोड में थे।ट्रेडिंग के दौरान शेयर 132.10 रुपये के स्तर तक गया। 11 तारीख को शेयर 135.70 रुपये तक गया था।

Samvardhana Motherson share price: ऑटो कंपोनेंट और इक्युपमेंट से जुड़ी कंपनी- संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को बिकवाली मोड में थे। यह शेयर 129.35 रुपये के स्तर पर है। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 132.10 रुपये के स्तर तक गया। 11 तारीख को शेयर 135.70 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। वहीं, घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने शेयर का टारगेट प्राइस 148 रुपये है।

क्या कहा ब्रोकरेज ने?

वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड का मुनाफा 10.6 अरब रुपये रहा, जो हमारे अनुमान 10 अरब रुपये से अधिक था और वार्षिक आधार पर 21% की बढ़ोतरी को दिखाता है। कंपनी का एबिटा मार्जिन लगभग स्थिर रहा और वार्षिक आधार पर 9.7% पर बना रहा, जो हमारे अनुमान 9% से अधिक था। मार्जिन में यह बढ़ोतरी मॉड्यूल और पॉलिमर व्यवसाय के कारण हुई, जिसमें तिमाही आधार पर 200 बीपीएस की वृद्धि होकर 9.4% हो गया।

कंपनी को मिली है प्रोत्साहन राशि

हाल ही में संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड की सब्सिडयरी कंपनी मदरसन इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को सरकार की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत प्रोत्साहन राशि मिली है। संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड ने बताया कि नवीनतम स्वीकृतियों के तहत, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के लिए आवरणों के उत्पादन हेतु इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा घोषित इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना (ईसीएमएस) के लाभार्थियों में मदरसन इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को शामिल किया गया है। इसमें कहा गया कि ये प्रोत्साहन छह वर्ष के लिए हैं। वित्त वर्ष 2025-26 से वित्त वर्ष 2030-31 की निवेश अवधि के दौरान अनुमानित संचयी निवेश 1,900 करोड़ रुपये है।

ग्रुप का क्या है प्लान

विविध कारोबारों में सक्रिय मदरसन ग्रुप के चेयरमैन विवेक चांद सहगल का कहना है कि समूह 2030 तक 108 अरब डॉलर का राजस्व प्राप्त करने के अपने लक्ष्य की ओर मजबूती से बढ़ रहा है। वाहनों के पुर्जे और वैमानिकी सहित विभिन्न व्यवसायों से जुड़े इस समूह की दुनिया भर में 425 से अधिक विनिर्माण इकाइयां हैं।

वित्त वर्ष 2024-25 में समूह का राजस्व 25.7 अरब डॉलर रहा था। राजस्व लक्ष्य हासिल करने के सवाल पर सहगल ने कहा कि मेरा मानना है कि विकल्प और अवसर मौजूद हैं। हमें बस उन्हें सफलता में बदलने की जरूरत है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कोविड महामारी के कारण कंपनी अपने पिछले राजस्व लक्ष्यों से चूक गई थी। मदरसन ग्रुप ने 108 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक राजस्व हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है, जिसमें पूंजी निवेश पर 40 प्रतिशत का प्रतिफल हासिल करना शामिल है। बता दें कि समूह अब वाहन क्षेत्र के अलावा उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, चिकित्सा उपकरण और ड्रोन विनिर्माण जैसे नए क्षेत्रों में भी विस्तार कर रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN