Home व्यापार समाचार 1 शेयर पर 3 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट...

1 शेयर पर 3 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Bonus Share: बोनस शेयर पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। इस हफ्ते Infobeans Technologies Ltd के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रहे हैं। इस मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में पिछले एक साल में 100 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

Bonus Share: बोनस शेयर पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। इस हफ्ते Infobeans Technologies Ltd के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रहे हैं। इस मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में पिछले एक साल में 100 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट?

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 1 शेयर पर 3 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 27 फरवरी की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। बता दें, कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है।

लगातार डिविडेंड देती आ रही है कंपनी

Infobeans Technologies Ltd ने लगातार निवेशकों को डिविडेंड दिया है। कंपनी ने आखिरी बार निवेशकों को 2025 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2023 में कंपनी ने एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड दिया था।

1 साल में पैसा हुआ दोगुना

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर Infobeans Technologies Ltd के शेयरों का भाव 2.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 889.40 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले तीन महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 57 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 160 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 9.35 प्रतिशत की उछाल देखने को मिला है। कंपनी का 52 वीक हाई 1030 रुपये और 52 वीक लो लेवल 269.95 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2155 करोड़ रुपये का है।

दो साल में Infobeans Technologies Ltd के शेयरों का भाव 111 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, तीन साल में यह स्टॉक 65 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।

पब्लिक की हिस्सेदारी कितना?

सितंबर तिमाही में कंपनी प्रमोटर की हिस्सेदारी 74.40 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 25.60 प्रतिशत हिस्सा है। जून तिमाही में प्रमोटर की हिस्सेदारी 74.44 प्रतिशत और पब्लिक के पास 25.56 प्रतिशत है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN