Home  लाइफस्टाइल समाचार नाश्ता नहीं करना कब होता है खतरनाक, न्यूरोलोजिस्ट ने बताया किसको होगा...

नाश्ता नहीं करना कब होता है खतरनाक, न्यूरोलोजिस्ट ने बताया किसको होगा नुकसान

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नाश्ते को दिनभर का सबसे जरूरी मील माना जाता है। माना जाता है कि ब्रेकफास्ट स्किप करना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। लेकिन न्यूरोलोजिस्ट का कहना कुछ और है। आइए, जानते हैं नाश्ता नहीं करना कब खतरनाक होता है और किसको नुकसान होगा।

हेल्दी और दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सुबह के नाश्ते को सबसे जरूरी माना जाता है। कहते हैं कि रातभर भूखा रहने के बाद सुबह का नाश्ता बॉडी को एनर्जी देता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि ये पहली मील प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट या फाइबर से भरपूर होनी चाहिए। बहुत से लोग ब्रेकफास्ट स्किप करने से बचते हैं क्योंकि नाश्ता मेटाबॉलिक हेल्थ को बिगाड़ सकता है। हालांकि कुछ लोग सुबह की भागदौड़ में नाश्ते को स्किप कर देते हैं। क्या ऐसा करना ठीक है? इसका जवाब न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने दिया है। इस आर्टिकल में जानते हैं जवाब।

क्या कहते हैं डॉक्टर

एक्स पर शेयर की गई एक पोस्ट के अनुसार एक दूसरे डॉक्टर की पोस्ट का जवाब डॉक्टर सुधीर कुमार ने दिया है। पहली पोस्ट पर लिखा हुआ है कि नाश्ता न करने से मेटाबॉलिज्म खराब नहीं होता। बल्कि ऐसा अनियमित खान-पान और नींद पूरी ना होने पर होता है। जिसका जवाब न्यूरोलॉजिस्ट ने देते हुए लिखा है कि मैं इस बात से सहमत हूं कि केवल नाश्ता न करने से मेटाबॉलिज्म अपने आप खराब नहीं हो जाता। मेटाबॉलिज्म हेल्थ एक बार के खाने से कहीं ज्यादा ओवरऑल कैलोरी संतुलन, डायट क्वालिटी, शारीरिक एक्टिविटी, नींद और सर्कैडियन रिदम से असर होता है। हालांकि ये अलग-अलग मामलों पर निर्भर करता है।

जानें ये जरूरी बात

डॉक्टर कहते हैं कि व्यवस्थित इंटरमिटेंट फास्टिंग और अनजाने में नाश्ता न करने में एक जरूरी अंतर है और यही अंतर इसे खतरनाक या सेफ बनाता है।

व्यवस्थित इंटरमिटेंट फास्टिंग- इसमें समय-सीमित खाने, कैलोरी काउंट, पर्याप्त प्रोटीन और अच्छी नींद शामिल है।

अनजाने में नाश्ता छोड़ना- सुबह की जल्दबाजी, खराब प्लानिंग, देर रात की नींद या तनाव के कारण ये होता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN