Home व्यापार समाचार ₹23 के शेयर वाली कंपनी ने बदली बैठक की तारीख, आपके पोर्टफोलियो...

₹23 के शेयर वाली कंपनी ने बदली बैठक की तारीख, आपके पोर्टफोलियो में है?

31
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Smallcap IT stock: इससे पहले कंपनी ने 17 फरवरी को जानकारी दी थी कि बोर्ड की बैठक 20 फरवरी को आयोजित की जाएगी, जिसमें अधिग्रहण के प्रस्ताव पर विचार होना था। हालांकि, किसी कारणवश वह बैठक स्थगित कर दी गई।

Smallcap IT stock: स्मॉल-कैप आईटी कंपनी ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस के शेयर आपके पोर्टफोलियो में है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। दरअसल, कंपनी ने प्रस्तावित अधिग्रहण को लेकर अपने बोर्ड मीटिंग की नई तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 23 फरवरी 2026 को होगी। इससे पहले कंपनी ने 17 फरवरी को जानकारी दी थी कि बोर्ड की बैठक 20 फरवरी को आयोजित की जाएगी, जिसमें अधिग्रहण के प्रस्ताव पर विचार होना था। हालांकि, किसी कारणवश वह बैठक स्थगित कर दी गई। बहरहाल, बैठक में 100% इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक यह अधिग्रहण शेयर स्वैप के माध्यम से किया जाएगा। इसका मतलब है कि कैश पेमेंट की बजाय कंपनी अपने शेयर देकर दूसरी कंपनी का अधिग्रहण करेगी।

क्या है प्लान?

ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि बोर्ड बैठक में प्रस्ताव का मूल्यांकन किया जाएगा और यदि इसे मंजूरी मिलती है तो यह विभिन्न वैधानिक और नियामकीय स्वीकृतियों पर निर्भर करेगा। कंपनी के मुताबिक बोर्ड बैठक के नतीजों की घोषणा के 48 घंटे बाद तक कंपनी के नामित व्यक्तियों और उनके करीबी रिश्तेदारों के लिए ट्रेडिंग विंडो बंद रहेगी। यह कदम इनसाइडर ट्रेडिंग को रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उठाया जाता है।

स्टॉक का परफॉर्मेंस

बीते शुक्रवार को ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस का शेयर हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर 0.55% बढ़कर ₹23.89 पर था। पिछले एक महीने में इस स्मॉल-कैप शेयर में करीब 23% की तेजी देखने को मिली है। छह महीने में शेयर करीब 29% गिरा तो एक साल में लगभग 20% और दो साल में करीब 21% की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, पिछले पांच वर्षों में इस शेयर ने लगभग 386% तो दस वर्षों में करीब 660% का रिटर्न दिया है।

चर्चा में है कंपनी

हाल ही में ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस ने राष्ट्रीय आईएसपी लाइसेंस मिलने की घोषणा की थी। कंपनी का कहना है कि इससे एआई-पावर्ड डेटा सेंटर, सोवरेन क्लाउड और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में उसके विस्तार को समर्थन मिलेगा। शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर्स के पास 38.48 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 61.52 फीसदी की है। पब्लिक शेयरहोल्डर में ब्लू स्काई कैपिटल के पास 6,61,99,435 शेयर या 8.79 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, सिराज होल्डिंग के पास 23.33 फीसदी हिस्सेदारी या 17,57,25,000 शेयर हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN