Source :- LIVE HINDUSTAN
Easy Nail Art Design: नेल्स पर डिजाइन बनाना पसंद है लेकिन नेल आर्ट बनवाने का बजट नहीं है। टेंशन लेने की जरूरत नहीं, बस थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाकर आप घर में ही डिजाइन बना सकती हैं। डिजाइन बनाने के लिए बस माचिस की तीली और दो नेल पेंट की जरूरत होगी।
लड़कियां नाखूनों को सुंदर बनाने के लिए नेल आर्ट करवाना खूब पसंद करती हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि सबका बजट नेल आर्ट करवाने का हो। ऐसे में क्या कर सकती हैं? इसका आसान सा जवाब है घर में DIY हैक की मदद से नेल आर्ट। मात्र दो कलर की नेलपेंट खरीदकर रख लेंगी तो आसानी से ये 2 तरह की डिजाइन को बना पाएंगी। सीख लें बिल्कुल आसानी से बन जाने वाली ये दो नेल आर्ट। वो भी घर में रखी दो कलर की नेल पेंट की मदद से।
दो कलर की नेलपेंट से बन जाएगी डिजाइन
अब अगर बजट कम है तो कई कलर की नेलपॉलिश खरीदना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप केवल दो कलर खरीद लें। जो आपके हमेशा काम आएगी। पहली है मरून कलर और दूसरी है व्हाइट कलर। इन दोनों ही नेल पेंट को आप अलग-अलग भी लगा सकती हैं। आप चाहें तो गोल्डन कलर भी खरीद सकती हैं।
माचिस की तीली से करें नेल आर्ट
घर में नेल आर्ट करना हो तो टूल खरीदना तो मुश्किल होता है। लेकिन आपके पास माचिस की तीली तो होगी। बस इसी को क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल करें।
डॉट डिजाइन से बनाएं फूल
सबसे आसान और आसानी से बन जाने वाली डिजाइन है ये डॉट से बने फूल। इसे बनाने के लिए बस पहले दो कोट के करीब मरून कलर की नेलपेंट लगाएं। इसे अच्छी तरह से सूख जाने दें। जिससे नेलपेंट की शाइन बनी रहे।
अब माचिस की तीली का मसाले वाला साइड लें जो गोल होता है। इसे व्हाइट कलर के नेलपेंट में डुबोएं और छोटे-छोटे डॉट नेल्स के एक साइड पर रखें। टूथपिक या सूई की मदद से इन डॉट के किनारों को हल्का सा खींच दें। जिससे कि ये पंखुड़ी का शेप लें ले। इस वीडयो में दिखाया गया तरीका फॉलो करें। बड़ी आसानी से नाखूनों पर आपके डिजाइन बनकर रेडी हो जाएगी।
ये डिजाइन भी कर सकती हैं ट्राई
मरून शेड को दो बार नाखूनों पर लगा लिया है तो बस इसे हल्का सूख जाने दें।
नाखून के एक साइड पर एक साइज के डॉट माचिस की तीली से रखें। फिर टूथपिक या सूई का प्वाइंटेड एरिया लेकर डॉट के बीचों बीच से लहर जैसी डिजाइन बनाकर दूसरे डॉट से जोड़ दें। वीडियो में देख लें ये आसान सी डिजाइन बनाने का तरीका।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

