Home टेक न्यूज़ देखते ही हो जाओगे फैन, सामने आई Motorola Edge 70 Fusion की...

देखते ही हो जाओगे फैन, सामने आई Motorola Edge 70 Fusion की पहली तस्वीर, यह होगा खास

27
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मोटोरोला ने भारत में अपने अगले Edge-सीरीज फोन को टीज करना शुरू कर दिया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक अपकमिंग फोन का नाम नहीं बताया है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह Motorola Edge 70 Fusion होगा। फोन की पहली तस्वीर सामने आ गई है।

मोटोरोला ने भारत में अपने अगले Edge-सीरीज फोन को टीज करना शुरू कर दिया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक अपकमिंग फोन का नाम नहीं बताया है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह Motorola Edge 70 Fusion होगा। अब कंपनी ने एक्स पर नए फोन की तस्वीरों को ब्राइट, टेक्सचर्ड फिनिश में दिखाया है। इसके तुरंत बाद, फ्लिपकार्ट ने एक डेडिकेटेड प्रोमो पेज लाइव किया, जिस पर टैगलाइन है, “एक फ्यूजन जो आपको बढ़त देता है।” अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास होगा, चलिए एक नजर डालते हैं अब तक सामने आ चुकी डिटेल्स पर..

कंपनी ने कंफर्म किए कलर ऑप्शन्स

फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट ने भारत के लिए तीन कलर ऑप्शन कंफर्म किए हैं – पैनटोन ब्लू सर्फ, पैनटोन कंट्री एयर और पैनटोन सिल्हूट। तीनों में मोटोरोला का अब जाना-पहचाना लेदर-इंस्पायर्ड टेक्सचर्ड बैक है, जो ब्रांड के हाल के एज डिवाइस का सिग्नेचर लुक बन गया है। पहले ग्लोबल लीक में ओरिएंट ब्लू और स्पोर्टिंग ग्रीन समेत पांच पैनटोन शेड्स का हिंट दिया गया था, लेकिन ऐसा लगता है कि भारत में लॉन्च के समय कम ऑप्शन मिल सकते हैं।

फोन में मिलेगा LYTIA कैमरा

ओवॉऑल डिजाइन जाना पहचाना है, जिसमें कर्व्ड डिस्प्ले एज, पतले बेजल्स और एक स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल शामिल है। कंपनी ने यह कंफर्म कर दिया है कि फोन में ‘LYTIA कैमरा’ है, जो शायद Sony LYTIA सेंसर की ओर इशारा करता है। लीक्स से पता चलता है कि फोन में 50 मेगापिक्सेल मेन कैमरा हो सकता है, जिसमें बेहतर लो-लाइट परफॉर्मेंस होगी।

प्रोसेसर की बात करें तो, पहले की अफवाहों में स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 की ओर इशारा किया गया था। हालांकि, हाल ही में हुए लीक, जिसमें मार्केटिंग रेंडर और बेंचमार्क लिस्टिंग शामिल हैं, बताते हैं कि फोन में नया स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर यह सच है, तो इससे सीपीयू और जीपीयू में मामूली सुधार होगा, साथ ही पिछली जेनरेशन के मुकाबले बेहतर एफिशिएंसी भी मिलेगी।

बाकी स्पेसिफिकेशन्स अभी ऑफिशियली कंफर्म नहीं हुए हैं, लेकिन लीक से पता चलता है कि फोन में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बड़ी बैटरी, 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले, 12GB तक रैम और Android 16 आउट ऑफ द बॉक्स मिलेगा।

लॉन्च टाइमलाइन

फ्लिपकार्ट ने 23 फरवरी को और जानकारी देने का वादा किया है, जबकि प्रोमो पेज यूआरएल में हल्के हिंट से पता चलता है कि 26 फरवरी एक अहम तारीख हो सकती है – शायद लॉन्च या उपलब्धता के लिए। मोटोरोला ने अभी तक ऑफिशियली लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म नहीं की है। जब तक नए फोन की और डिटेल्स सामने नहीं आ जाती, चलिए बताते हैं पुराने मॉडल की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ…

पुराने Motorola Edge 60 fusion की कीमत और खासियत

फ्लिपकार्ट पर मौजूदा Motorola Edge 60 fusion की कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये, 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 21,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 23,999 रुपये है। मोटोरोला एज 60 फ्यूजन में 6.7 इंच का ऑल-कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 300 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग रेट, 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, वॉटर टच 3.0 और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिलता है।

फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर से लैस है। फोन में OIS के साथ 50-मेगापिक्सेल का Sony LYT700C प्राइमरी सेंसर, 13-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड सेंसर और एक डेडिकेटेड 3-इन-1 लाइट सेंसर है। सेल्फी के लिए, फ्रंट में 32-मेगापिक्सेल कैमरा है।

फोन में टाइप-सी पोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी है, जो 68W वायर्ड टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मजबूती के लिए यह MIL-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी बिल्ड के साथ आता है। इसे IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। 180 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई 8.2 एमएम है।

फोन Moto AI फीचर्स को सपोर्ट करता है, जिसमें इमेजिंग और प्रोडक्टिविटी टूल्स जैसे फोटो एन्हांसमेंट, एडाप्टिव स्टेबिलाइजेशन, मैजिक इरेजर और बहुत कुछ शामिल हैं। यह स्मार्टफोन गूगल के सर्किल टू सर्च और मोटो सिक्योर 3.0, स्मार्ट कनेक्ट 2.0, फैमिली स्पेस 3.0 और मोटो जेस्चर जैसे अन्य फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स लगे हैं।

कंपनी का ट्वीट

SOURCE : LIVE HINDUSTAN