Home व्यापार समाचार ₹175000 तक सोना, ₹350000 की चांदी? US सुप्रीम कोर्ट के फैसले का...

₹175000 तक सोना, ₹350000 की चांदी? US सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिखेगा असर

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Silver Price: अमेरिकी सु्प्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की तरफ से लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को निरस्त कर गिया है। इस फैसले के कुछ ही घटों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और नए टैरिफ का ऐलान कर दिया। उन्होंने दुनिया भर के देशों पर 10 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया।

Gold Silver Price: अमेरिकी सु्प्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की तरफ से लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को निरस्त कर गिया है। इस फैसले के कुछ ही घटों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और नए टैरिफ का ऐलान कर दिया। उन्होंने दुनिया भर के देशों पर 10 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया। लगातार अमेरिका से आ रहे इन अपडेट्स की वजह सोमवार को शेयर बाजारों में तेज हलचल की उम्मीद बढ़ गई है। गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर भी इसका असर दिखाई देगा। बता दें, एक बार फिर से टैरिफ को लेकर अनिश्चितताएं बढ़ गई हैं।

Gift Nifty में उछाल

एक्सपर्ट्स के अनुसार अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सकरात्मक असर भारतीय निर्यातकों पर पड़ेगा। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पॉजिटिव सेंटीमेंट दिखाई दे रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिलेगी। गिफ्टी निफ्टी 200 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ है। जोकि घरेलू शेयर बाजार की अच्छी सेहत की ओर इशारा कर रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अनिश्चितताओं की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को तेजी देखने को मिल सकती है।

एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज से जुड़ी सीमा श्रीवास्तव कहती हैं, “यह निर्णय मौजूदा 18 प्रतिशत के रेसिप्रोकल टैरिफ को खत्म करता है। जिसकी वजह से 55 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर अमेरिका में सिर्फ 10 प्रतिशत ही टैक्स देना पड़ेगा।” दूसरी एसएस वेल्थस्ट्रीटस से जुड़ी सुगंधा सचदेवा कहती हैं कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बहुत असर टैरिफ पर नहीं पड़ेगा। स्टील, एलुमिनियम, ऑटोमोबाइल्स, सेमीकंडक्टर्स और अन्य रणनीतिक सामानों पर टैरिफ जारी रहेगा।

सुगंधा कहती हैं कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर आलोचना किया है। जिससे अनिश्चितता बढ़ गई है। सोने और चांदी के लिए यह सकरात्मक बात है।

कहां तक जाएगा सोना?

गोल्ड की कीमतों को लेकर सुगंधा सचदेवा कहती हैं, “टेक्निकल कर तौर पर घरेलू बाजार में सोना 149800 रुपये के पास सपोर्ट दिखा रहा है। आने वाले समय में यह 161000 रुपये के स्तर को जा सकता है। अगर यह इसे भी क्रॉस करने में सफल रहा तो 175000 रुपये के स्तर तक पहुंच जाएगा।”

चांदी की कीमतों को लेकर क्या अनुमान?

सुगंधा सचदेवा बताती हैं,“चांदी 225000 रुपये के लेवल पर सपोर्ट दिखा रहा है। लेकिन यह वैश्विक अनिश्चितता की वजह से 350000 रुपये तक जा सकता है।”

(सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे कई वजहें होती हैं। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर गोल्ड और सिल्वर को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN