Home विश्व समाचार पाकिस्तान के PM ने कहा कि मैंने साढ़े 3 करोड़ जानें बचाईं,...

पाकिस्तान के PM ने कहा कि मैंने साढ़े 3 करोड़ जानें बचाईं, टैरिफ पर SC के फैसले के बाद बोले ट्रंप

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को गहरा निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा, ‘मैं अदालत के कुछ सदस्यों पर शर्मिंदा हूं, क्योंकि उन्होंने देश के हित में साहस नहीं दिखाया।’ उन्होंने टैरिफ को राष्ट्रीय सुरक्षा का महत्वपूर्ण उपकरण बताया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने टैरिफ का इस्तेमाल करके भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त किया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा कि उनकी व्यापक टैरिफ नीति को असंवैधानिक बताते हुए अदालत ने गलत फैसला सुनाया है। 6-3 के बहुमत से सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने की अनुमति नहीं देता। जस्टिस क्लेरेंस थॉमस, सैमुअल अलिटो और ब्रेट कवानॉ ने असहमति जताई।

डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूज कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘टैरिफ ने मेरी ओर से सुलझाए गए 8 युद्धों में से 5 को खत्म किया, जिसमें भारत-पाकिस्तान का बड़ा युद्ध शामिल है जो न्यूक्लियर हो सकता था।’ उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने हाल ही में कहा कि ट्रंप ने 35 मिलियन (3.5 करोड़) जानें बचाईं। हालांकि, भारत ने हमेशा तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार किया है और कहा है कि दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच सीधी बातचीत से संघर्ष विराम हुआ।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या कहा

ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को गहरा निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा, ‘मैं अदालत के कुछ सदस्यों पर शर्मिंदा हूं, क्योंकि उन्होंने देश के हित में साहस नहीं दिखाया।’ उन्होंने टैरिफ को राष्ट्रीय सुरक्षा का महत्वपूर्ण उपकरण बताया और दावा किया कि ये टैरिफ युद्ध रोकने में कारगर साबित हुए हैं। ट्रंप ने मई 2025 से 80 से अधिक बार भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने का श्रेय लिया है। उन्होंने कहा था कि अमेरिकी मध्यस्थता से दोनों पड़ोसी देशों ने पूर्ण और तत्काल संघर्ष विराम पर सहमति जताई।

DGMO के बीच सीधी बातचीत

भारत का रुख स्पष्ट है कि यह समझौता दोनों सेनाओं के डीजीएमओ के बीच सीधी बातचीत से हुआ, न कि किसी बाहरी हस्तक्षेप से। ट्रंप ने टैरिफ को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा कि ये फेंटानिल जैसे मुद्दों पर भी असर डालते हैं। अप्रैल 2025 में पहलगाम हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए। यह चार दिनों तक चला संघर्ष 10 मई को समाप्त हुआ। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों पर 200% या 250% टैरिफ की धमकी देकर युद्ध रोका, लेकिन भारत और पाकिस्तान ने इस दावे को खारिज किया है। भारत का कहना है कि संघर्ष विराम द्विपक्षीय था। ट्रंप की यह टिप्पणी टैरिफ नीति पर अदालती झटके के तुरंत बाद आई, जिससे उनकी आर्थिक नीति को बड़ा झटका लगा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN