Home व्यापार समाचार तिमाही नतीजों के बाद 6% उछला इस शेयर का भाव, आगे क्या...

तिमाही नतीजों के बाद 6% उछला इस शेयर का भाव, आगे क्या करें निवेशक? 3-3 एक्सपर्ट ने दी सलाह

33
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एबीबी इंडिया (ABB India Ltd) के शेयरों की कीमतों में आज 6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में यह उछाल तिमाही नतीजों के बाद दर्ज की गई है। निवेशकों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या इस शेयर को बेचना सही रहेगा या अपने इन्वेस्टमेंट को होल्ड करना?

एबीबी इंडिया (ABB India Ltd) के शेयरों की कीमतों में आज 6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में यह उछाल तिमाही नतीजों के बाद दर्ज की गई है। निवेशकों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या इस शेयर को बेचना सही रहेगा या अपने इन्वेस्टमेंट को होल्ड करना? आइए जानते हैं एक्सपर्ट्सस की क्या राय है?

बीएसई में एबीबी इंडिया लिमिटेड का शेयर 5700 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में 6 प्रतिशत की तेजी के बाद यह स्टॉक 6114.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, एबीबी इंडिया लिमिटेड का 52 वीक हाई 6299.80 रुपये है।

कंपनी का नेट प्रॉफिट कितना रहा है?

स्टॉक मार्केट को दी जानकारी में एबीबी इंडिया लिमिटेड ने बताया है कि अक्टूबर से दिसंबर 2026 के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 432.85 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 18.08 प्रतिशत की गिरावट आई है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 528.41 करोड़ रुपये रहा था। एबीबी इंडिया ने बताया है कि प्रॉफिट में गिरावट के पीछे की वजह मैटेरियल का खर्च बढ़ना, करेंसी में उतार और चढ़ाव है। लेबर कोड की वजह से भी कंपनी की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है।

तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 3557.01 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 5.71 प्रतिशत बढ़ा है। बीते वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 3364.93 करोड़ रुपये रहा था।

एबीबी इंडिया का EBITDA दिसंबर तिमाही के दौरान 546 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष में यह दिसंबर तिमाही के दौरान 657 करोड़ रुपये रहा था।

क्या करें निवेशक?

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस यूबीएस ने एबीबी इंडिया के शेयरों को न्यूट्रल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 5310 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जिसे यह स्टॉक क्रॉस कर चुका है।

Macquarie ने भी एबीबी इंडिया के शेयरों को न्यूट्रल रेटिंग दी है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 5420 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। बता दें, नोमुरा ने REDUCE रेटिंट एबीबी इंडिया के शेयरों को दिया है।

पिछले एक साल में एबीबी इंडिया के शेयरों की कीमतों में 14 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN