Home  लाइफस्टाइल समाचार हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी: शाकाहारियों के लिए हाई-प्रोटीन पोहा रेसिपी

हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी: शाकाहारियों के लिए हाई-प्रोटीन पोहा रेसिपी

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नाश्ता दिन की सबसे अहम मील माना जाता है। अगर ब्रेकफास्ट में पर्याप्त प्रोटीन शामिल हो, तो यह वजन घटाने, पेट की चर्बी कम करने और लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।

ब्रेकफास्ट को अक्सर दिन का सबसे जरूरी भोजन कहा जाता है और इसकी एक बड़ी वजह है- यह हमारे शरीर को दिनभर के लिए ऊर्जा और पोषण देता है। मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में प्रोटीन का महत्व सबसे ज्यादा माना जाता है क्योंकि यह मांसपेशियों को मजबूत करने, टिश्यू रिपेयर, इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

हेल्थ रिपोर्ट्स के अनुसार, सुबह के नाश्ते में प्रोटीन लेने से वजन और खासतौर पर पेट की चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है। Healthline के अनुसार, प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है जिससे बार-बार भूख लगने और अनहेल्दी स्नैकिंग की आदत कम होती है। इसका सीधा असर पूरे दिन के कैलोरी इनटेक पर पड़ता है।

नॉन-वेजिटेरियन लोगों के लिए अंडे प्रोटीन का आसान और बेहतरीन स्रोत हैं, लेकिन शुद्ध शाकाहारियों के लिए हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट चुनना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसी समस्या का स्वादिष्ट समाधान शेयर किया है फूड ब्लॉगर Kirti ने- हाई प्रोटीन वेज पोहा।

कीर्ति के अनुसार, इस पोहा की एक सर्विंग में लगभग 16 ग्राम प्रोटीन होता है, जबकि कैलोरी सिर्फ 255–260 के बीच रहती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और हेल्दी फैट्स का भी संतुलन बना रहता है, जो इसे वजन घटाने वालों के लिए एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट बनाता है।

हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट पोहा की सामग्री (2 सर्विंग के लिए)

1 कटोरी पोहा (धोया और भिगोया हुआ)

स्वादानुसार नमक

1 टीस्पून नेचुरल शुगर / नारियल शुगर

½ टेबलस्पून से कम देसी घी

1 टीस्पून राई

1 टीस्पून जीरा

करी पत्ते

1–2 हरी मिर्च (कटी हुई)

1 छोटा प्याज (कटा हुआ)

1 छोटी शिमला मिर्च (कटी हुई)

70 ग्राम मूंग स्प्राउट्स

70 ग्राम उबले हरे मटर

100 ग्राम लो-फैट पनीर (क्यूब्स में कटा)

हल्दी पाउडर

लाल मिर्च पाउडर

चाट मसाला

1 नींबू का रस

ताजा हरा धनिया

बनाने की विधि

  • पोहा धोकर भिगो लें, उसमें नमक और नेचुरल शुगर मिलाकर अलग रखें।
  • कढ़ाही में घी गर्म करें, राई, जीरा, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें।
  • प्याज और शिमला मिर्च डालकर अच्छी तरह भूनें।
  • अब स्प्राउट्स और उबले मटर डालकर 2–3 मिनट पकाएं।
  • पनीर और सूखे मसाले डालकर हल्के हाथ से मिलाएं।
  • अब पोहा डालकर सब कुछ अच्छे से मिक्स करें।
  • अंत में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें।

क्यों खास है ये पोहा?

वजन घटाने में सहायक, लंबे समय तक पेट भरा रखता है और शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत। साथ ही, स्वाद और सेहत का भी परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN