Home व्यापार समाचार AI के लिए अंबानी ने खोला खजाना, बिकवाली के बावजूद शेयर पर...

AI के लिए अंबानी ने खोला खजाना, बिकवाली के बावजूद शेयर पर बुलिश हैं ब्रोकरेज

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुकेश अंबानी ने अगले सात वर्ष में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है। वैसे तो इस ऐलान के बाद भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भरभरा कर गिए गए लेकिन अधिकांश विश्लेषक अब भी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Reliance Share Price: उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अगले सात वर्ष में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है। उन्होंने वादा किया कि वह AI को भारत में उसी तरह सस्ता एवं सुलभ बनाएंगे जैसे मोबाइल व इंटरनेट डेटा को बनाया था। वैसे तो इस ऐलान के बाद भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भरभरा कर गिए गए लेकिन अधिकांश विश्लेषक अब भी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

क्या है शेयर का हाल?

गुरुवार को रिलायंस के शेयर 2.11% टूटकर 1410.80 रुपये पर बंद हुए। शेयर का ट्रेडिंग रेंज 1401 से 1444 रुपये के बीच है। जनवरी में शेयर 1,611.20 रुपये तक गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है। हालांकि, ब्रोकरेज हाउस Nuvama ने शेयर पर 1808 रुपये का लक्ष्य देते हुए ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है, जो मौजूदा स्तर से लगभग 27 प्रतिशत अधिक है। वहीं नोमुरा ने 1,700 रुपये का लक्ष्य तय किया है और नए ऊर्जा कारोबार के विस्तार तथा संभावित जियो आईपीओ को निकट अवधि के प्रमुख ट्रिगर बताया है। बता दें कि पिछले एक वर्ष में रिलायंस का प्रदर्शन भी मजबूत रहा है। कंपनी का शेयर लगभग 17 प्रतिशत चढ़ा है, जबकि Nifty 50 में करीब 12 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई।

AI पर प्लान

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में मुकेश अंबानी ने कहा- जियो ने भारत को इंटरनेट युग से जोड़ा। जियो अब भारत को बुद्धिमता (इंटेलिजेंस) के युग से जोड़ेगी। भारत अब इंटेलिजेंस को किराये पर लेने का जोखिम नहीं उठा सकता। इसलिए, हम इंटेलिजेंस से हासिल जानकारी की लागत को उतनी ही तेजी से कम करेंगे जितनी हमने डेटा के मामले में की थी। उन्होंने बताया कि सात वर्ष में कुल 10 लाख करोड़ रुपये का यह निवेश तीन मुख्य चीजों पर केंद्रित होगा। जामनगर में गीगावाट-पैमाने वाले एआई-तैयार डेटा सेंटर, जो 10 गीगावाट तक की ग्रीन एनर्जी सरप्लस का लाभ उठाएंगे। इसके अलावा एक राष्ट्रव्यापी ‘एज-कंप्यूट लेयर’ टेलीकॉम एवं डिजिटल संचालक जियो के नेटवर्क के साथ एकीकृत होगी ताकि पूरे भारत में कम विलंबता वाली एआई सर्विसेज प्रोवाइड की जा सकें।

मुकेश अंबानी ने कहा कि यह कोई जोखिमपूर्ण निवेश नहीं है। यह मूल्यांकन के लिए नहीं है। यह धैर्यपूर्ण, अनुशासित राष्ट्र निर्माण में लगाई जा रही पूंजी है। उन्होंने कहा कि जियो, भारत के एआई बदलाव में और भी बड़ी भूमिका निभाएगी और यह प्रत्येक नागरिक, प्रत्येक क्षेत्र, सामाजिक विकास के प्रत्येक पहलू और सरकार की प्रत्येक सेवा को इंटेलिजेंस प्रोवाइड करेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN