Home मनोरंजन समाचार विक्रम भट्ट को मिली बड़ी राहत, धोखाधड़ी मामले में SC से मिली...

विक्रम भट्ट को मिली बड़ी राहत, धोखाधड़ी मामले में SC से मिली जमानत

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/19/1200x900/vikb_1771507464328_1771507472710.jpg

विक्रम भट्ट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। फिल्ममेकर अब जेल से रिहा हो गए हैं। विक्रम और उनकी पत्नी कई दिनों से जेल में बंद थे लेकिन अब वह बाहर आ गए हैं।

विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को कुछ हफ्ते जेल में रहने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने बेल दे दी है। कई दिनों से दोनों जेल की सलाखों के पीछे थे। दोनों के खिलाफ एक बायोपिक प्रोजेक्ट को लेकर कई करोड़ के चीटिंग का आरोप लगा है। दोनों को राजस्थान पुलिस ने पिछले साल दिसंबर में गिरफ्तार किया था। दोनों जोधपुर के सेंट्रल जेल में बंद थे।

किसने की थी शिकायत दर्ज

इस केस को अजय मुर्दिया ने फाइल किया था जिन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें अपनी दिवंगत पत्नी इंदिरा पर बनने वाली एक बायोपिक में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का इन्वेस्ट करने के लिए कहा था जो कभी पूरा नहीं हुआ। अजय, इंदिरा आईवीएफ के फाउंडर हैं।

दोनों के वकीलों ने क्या कहा

सुनवाई के दौरान सिद्धार्थ दवे, भट्ट को रिप्रजेंट कर रहे थे। वहीं सीनियर एडवोकेट विकास सिंह, अजय मुर्दिया को रिप्रजेंट कर रहे थे। विकास ने कोर्ट में बताया कि हालांकि उन्होंने मेडिएशन के लिए जमानत का विरोध नहीं किया, लेकिन मुंबई में एक अलग धोखाधड़ी के मामले में विक्रम भट्ट के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है।

विकास ने यह भी कहा, ‘उनकी कंपनी मुश्किल में है और वह अपनी पिछली रेपुटेशन के आधार पर पैसे मांग रहे हैं। लोग पैसे दे रहे हैं और वह पैसे को अपनी कंपनी में यूज कर रहे हैं।’

विक्रम के वकील क्या बोले

इस आरोप पर दवे ने कहा कि विक्रम फंड्स का यूज अपने प्रोजेक्ट्स को पूरे करने में लगा रहे हैं। उनका कहना है कि 4 फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट कर रहा है, 2 जिसमें से पूरी हो गई, वहीं तीसरी 70 प्रतिशत पूरी हो गई। दवे ने कोर्ट में कहा, अगर भट्ट कस्टडी में रहेंगे तो वह अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा नहीं कर पाएंगे।

विक्रम और श्वेतांबरी भट्ट को जमानत पर रिहा कर दिया गया है, लेकिन मामला न्यायिक जांच के दायरे में बना हुआ है क्योंकि दोनों पक्ष आने वाले हफ्तों में मीडिएटर्स के सामने पेश होने की तैयारी कर रहे हैं।

विक्रम भट्ट की प्रोफेशनल लाइफ

बता दें कि लास्ट विक्रम भट्ट की बतौर डायरेक्टर फिल्म हॉन्टेड 3डी द घोस्ट ऑफ द पास्ट में नजर आए थे। बतौर राइटर उनकी लास्ट फिल्म घोस्ट थी जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। वहीं बतौर एक्टर भी उनकी यही फिल्म थी। लास्ट फिल्म बतौर प्रोड्यूसर उनकी 1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट थी।

विक्रम वैसे मल्टीटैलेंटेड हैं। वह सिर्फ ना डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर हैं बल्कि एक्टर भी हैं। उनकी एक्टिंग की भी लोग तारीफ करते थे। विक्रम ने अपने करियर में कई डार्क स्टोरीज वाली फिल्में की हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN