Home  लाइफस्टाइल समाचार Ramadan 2026 : डायबिटीज रोगियों के लिए रोजा रखना कितना सेफ? ब्लड...

Ramadan 2026 : डायबिटीज रोगियों के लिए रोजा रखना कितना सेफ? ब्लड शुगर कंट्रोल रखेंगे ये 6 टिप्स

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप पहले से ही डायबिटीज रोगी हैं तो आपको रमजान के दौरान अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि खान-पान के समय और नींद के चक्र में बदलाव का सीधा असर मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है, जिससे ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव का जोखिम बढ़ जाता है।

रमजान 2026 इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है। जो इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों के लिए बेहद पाक होता है। इस पूरे महीने मुस्लिम धर्म को मानने वाले रोजेदार भूखे-प्यासे रहकर रखते हुए अल्लाह की इबादत करते हैं। रमजान के दौरान रोजा रखने वाले लोगों के लिए कई सख्त और आध्यात्मिक अनुशासन पर आधारित नियम बनाए गए हैं। जिनका पालन ना करने पर रोजा टूट जाता है। ऐसे में अगर आप पहले से ही डायबिटीज रोगी हैं तो आपको रमजान के दौरान अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि खान-पान के समय और नींद के चक्र में बदलाव का सीधा असर मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है, जिससे ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव का जोखिम बढ़ जाता है।

शारदाकेयर-हेल्थसिटी के जनरल मेडिसिन डॉ. नीरज कुमार कहते हैं कि दिन भर भूखे रहने से कुछ लोगों में लो ब्लड शुगर (हाइपोग्लाइसीमिया) की समस्या हो सकती है। जबकि इफ्तार के दौरान अधिक मीठे का सेवन या रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट खाने से ब्लड शुगर अचानक बढ़ (हाइपरग्लाइसीमिया) सकती है। यही वजह है कि रमजान में डायबिटीज मरीजों को खास सावधानी रखनी चाहिए।

डायबिटीज रोगियों को कब नहीं रखना चाहिए रोजा?

रोजे का असर हर रोगी के शरीर पर अलग-अलग तरह से पड़ता है। यह इस बात पर अधिक निर्भर करता है कि व्यक्ति के शरीर में शुगर की मात्रा कितनी कंट्रोल है, कौन-सी दवाएं चल रही हैं और उसकी ओवरऑल सेहत कैसी है। जिन लोगों की डायबिटीज कंट्रोल में नहीं है, बार-बार शुगर लो होती रहती है या गंभीर जटिलताएं हैं, उन्हें रोजा न रखने की सलाह दी जा सकती है। इसलिए रमजान से पहले डॉक्टर से मिलना बहुत जरूरी है। डॉक्टर दवाओं का समय बदल सकते हैं और यह तय कर सकते हैं कि रोजा रखना सुरक्षित है या नहीं।

रोजा रखते समय डायबिटीज रोगी रखें इन बातों का खास ख्याल

-सहूर (फज्र की नमाज से पहले खाया जाने वाला भोजन) में ऐसा भोजन शामिल करें, जो धीरे-धीरे पचता हो। आप इसमें साबुत अनाज, प्रोटीन, हेल्दी फैट और फाइबर से भरपूर चीजें शामिल कर सकते हैं।

-रोजे के दौरान नमक और मीठे का अधिक सेवन करने से बचें, क्योंकि ऐसे फूड शरीर में पानी की कमी और शुगर में उतार-चढ़ाव का कारण बन सकते हैं।

-इफ्तार में रोजा धीरे-धीरे खोलें। इसके लिए पहले पानी लें, थोड़ी मात्रा में खाएं और फिर संतुलित भोजन करें। इस दौरान ज्यादा खाने से बचें।

-ब्लड शुगर की नियमित रूप से जांच करवाएं। चक्कर आना, पसीना आना, बहुत थकान, उलझन या बहुत प्यास लगने जैसे लक्षण महसूस होने पर तुरंत शुगर चेक करें। शुगर बहुत कम या बहुत ज्यादा हो तो डॉक्टरी सलाह के अनुसार रोजा तोड़ना जरूरी है।

-रोजे के दौरान पानी का उचित सेवन भी बेहद जरूरी है। इफ्तार से सहूर के बीच पर्याप्त पानी पिएं ताकि डिहाइड्रेशन से बचे रहें। पानी की कमी से शुगर कंट्रोल बिगड़ सकता है।

-शारीरिक गतिविधि हल्की रखें। टहलना ठीक है, लेकिन रोजा के दौरान बहुत ज्यादा मेहनत वाले व्यायाम से लो शुगर का खतरा बढ़ सकता है।

सलाह- डॉक्टरों की मानें तो डायबिटीज होने का मतलब यह नहीं कि रोजा नहीं रखा जा सकता। सही जानकारी, योजना और डॉक्टर की सलाह के बाद ज्यादातर लोग ब्लड शुगर कंट्रोल रखते हुए सुरक्षित तरीके से रोजा रख सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN