Home  लाइफस्टाइल समाचार ना सिल्क, ना कॉटन, मेटल के धागों से बना था इस दुल्हन...

ना सिल्क, ना कॉटन, मेटल के धागों से बना था इस दुल्हन का लहंगा, अंबानी फैमिली से हैं कनेक्शन

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Unique Lehenga Wore By Ambani Family Bride: कभी सोचा है कि लहंगा भी मेटल के धागों से तैयार होगा। मुगल काल की खास कला से तैयार इस लहंगे को बनाने में किसी भी तरह के कपड़े का इस्तेमाल नहीं हुआ है और इस लहंगे को पहनकर तैयार हुईं मुकेश अंबानी की बहन की बहू। जान लें लहंगे की खासियत।

दुल्हन जब अंबानी फैमिली से जुड़ी हो तो उसके फैशन की चर्चा होना तय हैं। हम बात यहां नीता अंबानी या उनकी बहू श्लोका मेहता या राधिका मर्चेंट की नहीं कर रहे। बल्कि हाल ही में सात फेरों में बंधे मुकेश अंबानी के भांजे की दुल्हन की कर रहे। जिनके लहंगे ने जमकर सुर्खियां बटोरी। बता दें कि हाल ही में मुकेश अंबानी की बहन दीप्ति सलगावकर के बेटे विक्रम सलगावकर ने शादी के फेरे लिए। जिसमे दुल्हन का लहंगा काफी यूनिक था। नो फैब्रिक मेटल थ्रेड से रेडी लहंगा बिल्कुल हटके था। जिसकी डिटेल डिजाइनर से शेयर की है।

मेटल के धागों से तैयार था लहंगा

दुल्हन शवियाना ने डिजाइनर मोनिका एंड करिश्मा शाह के डिजाइन किए खास लहंगे को वियर किया है। जिसे बगैर किसी कपड़े के तैयार किया गया है। जी हां! इस लहंगे में किसी भी तरह के फैब्रिक के धागे का इस्तेमाल नहीं है बल्कि ये पूरा लहंगा मेटल के धागों से तैयार किया गया है। और ये खास तकनीक को कसाब बोलते हैं। जो कि मुगल काल की कला है। जिसमे कपड़ों के धागों की बजाय मेटल के धागों का इस्तेमाल किया जाता है। इस लहंगे को भी डिजाइनर ने गोल्ड, एंटीक गोल्ड और रोज गोल्ड धागों को बुनकर तैयार किया है।

1500 घंटों में तैयार हुआ लहंगा

इस लहंगे को 1500 घंटों की कारीगरी के बाद बनाकर तैयार किया गया है। लहंगे की हर कली में 7 से 8 इंटरलेसिंग टेक्निक का इस्तेमाल किया गया है। वहीं स्वारोस्की, पिकॉक मोटिफ्स जैसी डिजाइन इस लहंगे पर बनाई गई है। अब आप सोच रहें होंगे कि इसके ब्लाउज को कैसे तैयार किया गया है तो बता दें कि ब्लाउज बनाने के लिए खास मैक्रामे इंजीनियरिंग का इस्तेमाल किया गया है। वहीं दुपट्टे को रोज गोल्ड हवा जाली से तैयार किया गया है।

बेसिकली देखा जाए तो ये लहंगा नहीं बल्कि ज्वैलरी है जिसे लहंगे की तरह डिजाइन किया गया है। जिसकी कीमत का अंदाजा एक करोड़ रुपये लगाया जा रहा है। क्या आपने देखा ये खूबसूरत लहंगा?

ब्राइड का लुक भी है खास

ब्राइड ने इस ज्वैलरी पीस जैसे रेडी इस ब्यूटीफुल, स्टनिंग और यूनिग लहंगे को बेहद खूबसूरती के साथ कैरी किया है। गले में डायमंड के चोकर नेकपीस के साथ हैवी नथ और मांगटीका के साथ इस दुल्हन के लिबास को शवाना ने माथे पर गोल बिंदी लगाकर पूरा किया है। जो काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। ये रही लुक की क्लोजअप फोटोज।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN