Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/18/1200x900/18th_feb_salim_khan_1771385744477_1771385765840.jpgSalim Khan Health Live Updates: सलीम खान अभी भी मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं। डॉक्टर्स 11 बजे बताएंगे कि सलीम खान की तबीयत अभी कैसी है।
Salim Khan Live Updates: मशहूर फिल्म लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान इस वक्त मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 11 बजे डॉक्टर्स न्यूज बुलेटिन जारी करेंगे जिसके बाद ही सलीम खान की वर्तमान स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।
अभी तक मिली जानकारी
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, सलीम खान आईसीयू में हैं। डॉ. जलील पारकर ने बताया कि मंगलवार के दिन सलीम खान की सर्जरी हुई थी और अभी उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बता दें, अभी तक सलीम खान के परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
LIVE UPDATES
10:15 AM – Salim Khan Health Update LIVE: सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड ने मांगी दुआ
सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सलीम खान के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी है।
10:00 AM – Salim Khan Health Update LIVE: सलमान खान के पिता को क्या हुआ है?
डॉक्टरों के एक बयान से पता चला कि सलीम खान को ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पत्रकार विक्की लालवानी की रिपोर्ट के मुताबिक, सलीम खान के दिमाग में ब्लड क्लॉट था जिसकी वजह से उन्हें अचानक अस्पताल लाया गया था। बता दें, अभी तक परिवार ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
9:30 AM – Salim Khan Health Update LIVE: कौन-कौन मिलने पहुंचा?
खबर मिलते ही सलमान, अरबाज, सोहैल, अलवीरा, अर्पिता, अरहान, आयुष शर्मा, हेलेन, अलीजेह अग्निहोत्री और सलमा उनसे मिलने पहुंचे थे। इनके अलावा जावेद अख्तर, संजय दत्त और जीशान सिद्दीकी भी हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुए।
9:20 AM – Salim Khan Health Update LIVE: किन डॉक्टर्स ने किया उनका इलाज?
उनका इलाज डॉ. जलील पारकर की देखरेख में चल रहा है। टीम में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चौहान, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन और न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे शामिल हैं।
9:15 AM – Salim Khan Health Update LIVE: कब भर्ती कराया गया था?
17 फरवरी, सुबह 8:30 बजे सलीम खान के फैमिली डॉक्टर संदीप चोपड़ा उन्हें लीलावती हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



