Home व्यापार समाचार ₹2 के शेयर ने 1 लाख के निवेश को बना दिया ₹62...

₹2 के शेयर ने 1 लाख के निवेश को बना दिया ₹62 लाख, निवेशकों को चौंकाया

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

निवेशकों की दिलचस्पी कंपनी के बढ़ते ऑर्डर बुक और हर तिमाही सुधरते वित्तीय प्रदर्शन की वजह से बनी रही। यही कारण है कि यह शेयर छोटे आकार की कंपनियों में भी खास पहचान बना चुका है।

Diamond Power Infrastructure Ltd: स्मॉलकैप सेगमेंट का शेयर डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड हाल के समय में भारतीय शेयर बाजार के सबसे बड़े वेल्थ क्रिएटर्स में से एक बनकर उभरा है। बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद इस स्टॉक ने जबरदस्त मजबूती दिखाई और लगातार नए रिकॉर्ड हाई छूता रहा। निवेशकों की दिलचस्पी कंपनी के बढ़ते ऑर्डर बुक और हर तिमाही सुधरते वित्तीय प्रदर्शन की वजह से बनी रही। यही कारण है कि यह शेयर छोटे आकार की कंपनियों में भी खास पहचान बना चुका है।

कंपनी का कारोबार

करीब ₹7,248 करोड़ के मार्केट कैप वाली यह कंपनी पावर केबल्स की अग्रणी निर्माता है। यह एलवी, एमवी, ईएचवी केबल्स और कंडक्टर बनाती है, जिनका इस्तेमाल बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और औद्योगिक परियोजनाओं में होता है। लंबे समय तक बिकवाली झेलने के बाद भी इस शेयर ने शानदार वापसी की और गिरावट के बाद दोबारा तेजी पकड़ ली। यह संकेत देता है कि करेक्शन के बाद भी इसमें मजबूत खरीदारी देखने को मिलती रही।

6,116% का दिया रिटर्न

सितंबर 2023 से इस शेयर की रफ्तार ने सभी को चौंका दिया। तब इसका भाव करीब ₹2.22 था, जो बढ़कर अब लगभग ₹138 तक पहुंच गया है। यानी करीब 6,116% का बेमिसाल उछाल। साल 2023 में इसने 620% की छलांग लगाई और अगले साल 860% की और तेजी दर्ज की। हालांकि पिछले साल इसमें 10% से ज्यादा की हल्की मुनाफावसूली देखी गई और मौजूदा साल में अब तक यह लगभग सपाट रहा है। फिर भी दो साल में कुल 366% का रिटर्न अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

₹1 बना ₹62 लाख से ज्यादा

इस तेजी का असर निवेशकों की जेब पर साफ दिखा है। अगर किसी निवेशक ने सितंबर 2023 में इस शेयर में ₹1 लाख लगाए होते और अब तक होल्ड किया होता, तो उसकी रकम बढ़कर करीब ₹62 लाख से ज्यादा हो जाती। यह उदाहरण बताता है कि शेयर बाजार में सही समय पर सही स्टॉक चुनने से किस तरह जबरदस्त दौलत बनाई जा सकती है। हालांकि बाजार में जोखिम भी उतना ही बड़ा होता है, इसलिए निवेश से पहले सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN