Source :- LIVE HINDUSTAN
गूगल अपना अगला अफॉर्डेबल पिक्सल फोन Pixel 10a ग्लोबली 18 फरवरी को लॉन्च करने जा रहा है। इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस प्री-ऑर्डर शुरू होने से पहले ही सामने आ गए हैं।
Google के नए अफॉर्डेबल स्मार्टफोन Pixel 10a को लेकर लॉन्च से पहले बड़ी जानकारी सामने आई है। कंपनी 18 फरवरी को इस स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है, लेकिन प्री-ऑर्डर शुरू होने से पहले ही इसके कई स्पेसिफिकेशंस लीक हो चुके हैं। लीक से संकेत मिले हैं कि यह फोन डिजाइन के मामले में पिछले साल लॉन्च हुए Google Pixel 9a जैसा ही दिख सकता है, हालांकि कई अपग्रेड्स इसे बेहतर बनाएंगे।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक Pixel 10a में 2424×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले मिल सकता है। यह 6.3 इंच की 120Hz AMOLED स्क्रीन हो सकती है, जो स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस दे सकेगी। फोन का वजन लगभग 184 ग्राम बताया जा रहा है, जिससे यह हल्का और हाथ में पकड़ने में कंफर्टेबल रहेगा।
ऐसे होंगे Pixel 10a के बाकी स्पेसिफिकेशंस
डिजाइन की बात करें तो इसमें स्क्विरकल-स्टाइल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है, जो बैक पैनल के ऊपरी बाएं कोने में मौजूद होगा। इस मॉड्यूल में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया जा सकता है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा मिलने की संभावना है।
फोटोग्राफी के लिए Pixel 10a में बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर सेंसर दिया जा सकता है। गूगल की पहचान उसकी AI-बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग से जुड़ी रही है, इसलिए उम्मीद है कि यह फोन भी लो लाइट में बेहतरीन तस्वीरें कैप्चर करेगा और पोर्ट्रेट व HDR शॉट्स में शानदार रिजल्ट्स देगा।
परफॉर्मेंस के मामले में हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Tensor G4 चिपसेट दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि यह वही प्रोसेसर होगा जो पिछले मॉडल में देखने को मिला था, हालांकि इस बार चिपसेट थोड़ा बेहतर वर्जन आ सकता है। स्टोरेज के तौर पर 128GB वेरिएंट सामने आया है, जबकि RAM से जुड़ी जानकारी फिलहाल साफ नहीं है। यह स्मार्टफोन सीधे Android 16 के साथ लॉन्च हो सकता है, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
बैटरी की बात करें तो Pixel 10a में 5100mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो एक दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकेगी। इसके अलावा IP68 रेटिंग मिलने की भी संभावना है, जिससे यह फोन धूल और पानी से सेफ रहेगा।
कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह स्मार्टफोन Obsidian (ब्लैक), Berry, Lavender और Fog जैसे चार कलर्स में आ सकता है। भारत में यह फोन Flipkart पर मिलना कन्फर्म किया गई है। साथ ही यह गूगल के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


