Home मनोरंजन समाचार Border 2 Day 25 Mardaani 3 Day 18: बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष...

Border 2 Day 25 Mardaani 3 Day 18: बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही बॉर्डर-2 और मर्दानी-3, अब तक की इतनी कमाई

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/16/1200x900/16th_feb_border_1771268111440_1771268128533.jpg

Border 2 vs Mardaani 3: बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए और ‘मर्दानी 3’, ‘मर्दानी 2’ को पछाड़ने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

Box Office Report: शाहिद कपूर की रोमांटिक एक्शन फिल्म ‘ओ रोमियो’ के आने के बाद सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ की कमाई की रफ्तार पहले से धीमी पड़ गई है। 25 दिनों में ‘बॉर्डर 2’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। वहीं 18 दिनों में ‘मर्दानी 3’, ‘मर्दानी 2’ (47.35 करोड़) को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ नहीं पाई है। आइए आपको बताते हैं कि दोनों फिल्मों ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

Border 2 Day 25 Collection: चौथे हफ्ते में भी ‘दहाड़’ रही है फिल्म

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद भी मजबूत पकड़ बनाई हुई है। देशभक्ति का जज्बा दर्शकों को अभी भी सिनेमाघरों तक खींच रहा है। आइए आपको बताते हैं कि अब तक फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है।

25वां दिन (चौथा सोमवार): फिल्म ने 0.60 करोड़ रुपये का शुरुआती कलेक्शन किया है।

कुल कमाई: फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 322.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

हालत: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को 275 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और 25 दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 450 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

Mardaani 3 Day 18 Collection: शिवानी शिवाजी रॉय की धीमी पड़ी चाल

रानी मुखर्जी की पावर-पैक परफॉर्मेंस वाली इस फिल्म को क्रिटिक्स से तो सराहना मिली, लेकिन आंकड़ों के मामले में यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं दिखा पाई। आइए आपको इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देते हैं।

18वां दिन (तीसरा सोमवार): फिल्म ने 18वें दिन 0.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

कुल कमाई: फिल्म का अब तक का कुल 44.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।

हालत: फिल्म के लिए 50 करोड़ का आंकड़ा छूना भी अब एक चुनौती बनता जा रहा है। तीसरे हफ्ते के आते-आते दर्शकों की संख्या में काफी गिरावट देखी गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN