Home मनोरंजन समाचार चाहत पांडे ने रिजेक्ट किया सपना चौधरी का ऑफर, कहा- रजत दलाल...

चाहत पांडे ने रिजेक्ट किया सपना चौधरी का ऑफर, कहा- रजत दलाल के पास दिल नहीं है

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/17/1200x900/17th_feb_the_50_1771295414336_1771295419307.jpg

The 50 Chahat Pandey Rajat Dalal: ‘बिग बॉस’ के बाद अब चाहत पांडे और रजत दलाल ‘द 50’ में साथ खेलते नजर आ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों का हैशटैक राहत ट्रेंड कर रहा है।

‘द 50’ के लेटेस्ट एपिसोड में रजत दलाल और चाहत पांडे छाय रहे। दरअसल, टास्क के बाद लक्ष्य कहते हैं, ‘हम रजत के लिए इंडियन लड़की ढूंढ रहे हैं।’ इस पर सपना चौधरी कहती हैं, ‘शो के बाद मैं चाहत को रजत के घर ले जाने का प्लान बना रही हूं।’ चाहत, रजत के घर जाने से मना कर देती है। चाहत कहती है, ‘मैंने रजत को बहुत पहले ही मना कर दिया था। रजत के पास दिल नहीं है।’

‘वाह वाह राम जी, जोड़ी क्या बनाई’

रजत और चाहत का टॉपिक यहीं खत्म नहीं हुआ। टास्क के दौरान कंटेस्टेंट को अपने सिर पर बुक्स रखकर शेल्फ तक जाना था। इस दौरान रजत, चाहत की सिर पर बुक्स रखने में मदद कर रहे थे। चाहत और रजत को साथ देख अरबाज पटेल, फैजू, दिग्विजय राठी और अन्य सदस्य ‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म का गाना ‘वाह वाह राम जी, जोड़ी क्या बनाई’ गाकर उन्हें चिढ़ाने लगे।

रजत की मस्ती

इतना ही नहीं, बुक्स वाले टास्क के बाद जब ‘द लायन’ ने दूसरे टास्क के लिए टीम बनाने का काम दिया तब रजत ने अरबाज पटेल और निक्की तंबोली से मजाक में कहा, ‘मेरी चाहत को डेंजर जोन में मत डालना।’

एपिसोड में और क्या-क्या हुआ

एपिसोड की शुरुआत में, प्रिंस नरूला और सिवेत तोमर को ‘द लायन’ ने डेयर और नो डेयर टास्क दिया। ‘द लायन’ ने उन्हें 75 लाख के बदले तीन कंटेस्टेंट को अनसेफ जोन में भेजने की पावर दी। ऐसे में प्रिंस और सिवेत ने फैजू, रजत दलाल और अदनान खान को अनसेफ जोन में भेज दिया। इतना ही नहीं, एपिसोड के अंत में चार वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री भी हुई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN