Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/16/1200x900/ddddfdrtdggf_1771257650223_1771257654187.jpgबॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हाल में अक्षय कुमार के साथ अपने रिश्ते पर बात की है। एक जमाना था जब दोनों रिलेशनशिप में थे। बुरे ब्रेकअप से गुजरे और अब खास है दोनों का रिश्ता। शिल्पा शेट्टी के बारे में भी की बात।
एक जमाना था जब बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्षय कुमार और रवीना टंडन के अफेयर की खबरें थीं। दोनों ने कुछ साल एक दूसरे को डेट किया। सगाई की और फिर दूसरी एक्ट्रेस की एंट्री के बाद ये रिश्ता टूट गया। रिपोर्ट के मुताबिक वो दूसरी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी थीं। 90 के दशक की कई मैगज़ीन में इस तिकड़ी का ज़िक्र है। रवीना और शिल्पा ने खुलकर अक्षय संग रिश्ते पर बात कही थी। दोनों एक्ट्रेसेज ने एक दूसरे के खिलाफ भी बोला था। लेकिन अब ये तिकड़ी दोस्त बन गई है। रवीना ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वो अक्षय की दोस्त हैं। शिल्पा के साथ भी अच्छा बांड शेयर करती हैं।
ब्रेकअप का दर्द भुलाकर अब अक्षय की दोस्त हैं रवीना
जूम के साथ बातचीत में रवीना टंडन ने अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के साथ अपने रिश्ते पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम सब अब दोस्त बन गए हैं। देखिए, हम सब छोटी उम्र में थे। हम सब एक ही इंडस्ट्री में हैं। इन सब चीजों से कौन नहीं गुजरा? कौन लिंक-अप, ब्रेक-अप, रिलेशनशिप से नहीं गुजरा, कौन नहीं गुजरा? आज अक्षय और मैं दोस्त हैं, शिल्पा और मैं दोस्त हैं। हम सब दोस्त हैं। हम उस दौर से आगे बढ़ चुके हैं। हम अपने परिवारों के लिए बहुत खुश हैं, हम अपने बच्चों के लिए बहुत खुश हैं’।
अक्षय के साथ की फिल्म वेलकम 3
रवीना ने अक्षय के बारे में कहा, ‘अक्षय और मैंने अभी वेलकम 3 खत्म की है और हमने अपनी पूरी टीम के साथ एन्जॉय किया। हम इस फिल्म के दौरान खूब हंसे, कितनी फनी फिल्म है। हमने एक दूसरे के साथ फिर से काम करना एन्जॉय किया। सुनो, आपको बड़ा और मिच्योर होना पड़ता है। हम एक दूसरे के लिए खुश हैं। अक्की और मैं हमेशा से अच्छे दोस्त हैं’। पहले भी रवीना इस बारे में बात कर चुकी हैं।एक्ट्रेस ने कहा था कि वो आगे बढ़ चुकी हैं और उनके मन में कोई कुढ़न, जलन या नफरत नहीं है।
90s में मशहूर था इनका अफेयर
बता दें, 90 के दशक में अक्षय कुमार और रवीना टंडन का अफेयर सुर्खियों में रहा था। दोनों ने सगाई की थी जो बाद में टूट गई। इसके बाद एक्टर का नाम शिल्पा शेट्टी के साथ ही जुड़ा। दोनों ने भी कई साल एक दूसरे को डेट किया और फिर अलग हो गए। शिल्पा अपने इस टूटे हुए रिश्ते से मुश्किल से बाहर निकल पाई थीं। लेकिन अब दोनों एक्ट्रेस रिश्ते में आगे बढ़ चुकी हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


