Home मनोरंजन समाचार अक्षय खन्ना या नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी…तुम्बाड 2 में विलेन बनने के लिए दोनों...

अक्षय खन्ना या नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी…तुम्बाड 2 में विलेन बनने के लिए दोनों एक्टर्स के नाम पर चर्चा शुरू

33
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/16/1200x900/ddddfdrtdggff_1771261435362_1771261439456.jpg

हॉरर फिल्म तुम्बाड ऑडियंस के लिए खास फिल्म है। अब सोहम शाह इसका तुम्बाड 2 बना रहे हैं। इस फिल्म में विलेन के लिए अक्षय खन्ना और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का नाम सामने आ रहा है।

साल 2018 में रिलीज हुई सोहम शाह की हॉरर फिल्म तुम्बाड थिएटर के बाद डिजिटल पर जबरदस्त रिएक्शन मिला था। फिल्म की कहानी, एक्टिंग ने ऑडियंस और गहरी छाप छोड़ी थी। अब सोहम शाह इस तुम्बाड 2 बना रहे हैं। फिल्म पर काम इस साल की शुरुआत में शुरू हो गया है। अब विलेन के सिलेक्शन पर काम चल रहा है। ताजा रिपोर्ट की मानें तो तुम्बाड 2 के लिए धुरंधर के रहमान डकैत अक्षय खन्ना और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का नाम सामने आ रहा है। दोनों में से कोई एक हॉरर फिल्म का विलेन बन सकता है।

तुम्बाड 2 में अक्षय खन्ना या नवाजुद्दीन सिद्दीकी बन सकते हैं विलेन

इस फिल्म से जुड़े सूत्र ने एक पोर्टल को जानकारी देते हुए बताया है कि तुम्बाड 2 में एक पावरफुल विलेन का किरदार अहम है। फिल्म की कहानी इसी किरदार के इर्द गिर्द रची गई है। इस विलेन का किरदार इंटेस और कई परतों से बना हुआ है। विलेन के रोल के लिए अक्षय खन्ना और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के नाम की चर्चा चल रही है।

अपने काम के लिए मशहूर हैं अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी

दोनों एक्टर्स अपने किरदारों में बारीकी लाने के लिए जाने जाते हैं। इन एक्टर्स ने अपनी पिछली परफॉरमेंस और किरदारों से अलग पहचान बनाई। हाल में रहमान डकैत बने हुए अक्षय खन्ना को स्क्रीन पर देखा गया था और नवाज़ुद्दीन कई फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभा चुके हैं। मेकर्स के हिसाब से ये दोनों एक्टर्स इस रोल के लिए सही पसंद बन सकते हैं।

सोहम शाह ने तुम्बाड 2 के लिए इस बड़े प्रोड्यूसर से मिलाया हाथ

सोहम शाह ने तुम्बाड में एक्टिंग के साथ उसका डायरेक्शन भी किया था। अब ये दूसरा पार्ट उनके लिए सिर्फ एक सीक्वल नहीं बल्कि इससे बहुत ज्यादा है। इस फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए डॉ जयंतीलाल गडा आगे आए हैं। इन्होंने ही आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और RRR प्रोड्यूस की थी। अब जयंतीलाल गड़ा की प्रोडक्शन कंपनी पेन स्टूडियो तुम्बाड 2 को प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म को लेकर जल्द अपडेट आएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN