Home मनोरंजन समाचार ‘धुरंधर’ की 890 करोड़ की सफलता के बाद, रणवीर सिंह ने अपनी...

‘धुरंधर’ की 890 करोड़ की सफलता के बाद, रणवीर सिंह ने अपनी अब तक की सबसे महंगी फिल्म पर लगाया दांव, बजट जान होंगे हैरान

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/16/1200x900/Ranveer_Singh_1725803307273_1771213665144.jpg

हर किसी को रणवीर की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के रिलीज का इंतजार है, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की सफलता के बाद रणवीर सिंह अपनी अब तक की सबसे महंगी फिल्म पर दांव लगाने जा रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के लिए साल 2025 बेहद खास रहा। एक्टर ने पिछले साल अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ से इतिहास रच दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की और कई रिकॉर्ड्स बनाए। यही नहीं, ‘धुरंधर’ ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी ब्रेक किए। आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने भारत में Rs 890 करोड़ से ज्यादा कमाए और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। ऐसे में हर किसी को रणवीर की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के रिलीज का इंतजार है, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की सफलता के बाद रणवीर सिंह अपनी अब तक की सबसे महंगी फिल्म पर दांव लगाने जा रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कौन सी है वो फिल्म। तो चलिए जानते हैं पूरी डिटेल?

‘प्रलय’ में रणवीर संग लीड रोल में होंगी ये एक्ट्रेस

‘धुरंधर’ के बाद अब रणवीर सिंह ने जिस फिल्म पर दांव लगाया है, उसका नाम ‘प्रलय’ है। ये मूवी उनके करियर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म साबित हो रही है। प्रलय, एक हाई-कॉन्सेप्ट जॉम्बी एपोकैलिप्स कॉन्सेप्ट पर बेस्ड मूवी है। इस फिल्म में रणवीर के साथ मलयालम एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन लीड रोल में होंगी। कल्याणी ने पिछले साल अपनी ब्लॉकबस्टर, डोमिनिक अरुण की वैम्पायर फिल्म ‘लोका चैप्टर 1: चंद्र’ से पूरे भारत में धूम मचा दी थी।

जानें कौन कर रहा है प्रोड्यूस

‘प्रलय’ फिल्म को समीर नायर और हंसल मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं,जय मेहता इसे डायरेक्टर कर रहे हैं। जय डायरेक्टर हंसल मेहता के बेटे हैं। बतौर डायरेक्टर ‘प्रलय’ जय की पहली फिल्म होगी। जय मेहता ने इससे पहले 2024 में आई ‘लुटेरे’ और ‘स्कैम 1992’ सीरीज को को-डायरेक्ट किया था। बता दें कि फरहान अख्तर की गैंगस्टर ड्रामा डॉन 3 से रणवीर के बाहर होने को लेकर अनिश्चितता को देखते हुए, इसके इस साल फ्लोर पर जाने की संभावना है।

बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रहे रणवीर

‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह इस साल ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। रणवीर ने फिल्हाल ‘प्रलय’ के अलावा कोई और प्रोजेक्ट अनाउंस नहीं किया है। इस फिल्म से रणवीर सिंह बतौर प्रोड्यूसर भी डेब्यू कर रहे हैं। वह ‘प्रलय’ को अपने प्रोडक्शन हाउस ‘मां कसम फिल्म्स’ के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं।

‘प्रलय’ का बजट 300 करोड़

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘प्रलय’ का बजट 300 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। साथ ही, रणवीर सिंह ‘प्रलय’ में प्रॉफिट शेयर का भी हिस्सा बनेंगे यानी फिल्म को रिलीज होने पर जो भी मुनाफा होगा, उसमें एक हिस्सा रणवीर का भी होगा। ऐसे में ये भी क्लियर है कि जब ये फिल्म जॉम्बी एपोकैलिप्स है तो इसमें VFX, प्रोडक्शन के डिजाइन और स्पेशल इफेक्ट्स पर भी अच्छा-खासा खर्च होगा। हालांकि, फिलहाल अभी तक फिल्म के बजट और रणवीर की फीस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फैंस रणवीर को ‘प्रलय’ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN