Home विश्व समाचार जमीन खा गई या…बलोचिस्तान में कहां गायब हो रहे लोग; ‘डेथ स्क्वॉड’...

जमीन खा गई या…बलोचिस्तान में कहां गायब हो रहे लोग; ‘डेथ स्क्वॉड’ से क्या कनेक्शन

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बलोचिस्तान में कुछ लोगों के गायब होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका है। असल में एक छापेमारी के दौरान इन सभी को उठा लिया गया।

बलोचिस्तान में कुछ लोगों के गायब होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका है। असल में एक छापेमारी के दौरान इन सभी को उठा लिया गया। इसके बाद इनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। गायब हुए लोगों के परिजन परेशान और चिंतित हैं। यह लोग अपने परिजनों की तस्वीरों के साथ प्रदर्शन भी कर रहे हैं। लेकिन अभी तक उन्हें कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। यह मामला पंजगुर और कराची का बताया जा रहा है।

किसी का कुछ पता नहीं
पंजगुर के पुलाबाद के लोगों ने हाल ही में हुई छापेमारी के बारे में बताया। इसके मुताबिक कुछ बंदूकधारी लोग आए और घरों में तलाशी ली। इन लोगों ने छह लोगों को हिरासत में लिया। चश्मदीदों का कहना है कि जिन लोगों को घरों से उठाया गया, उन्हें अनजान जगहों पर भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों ने दो नाम, इनायत और रशीद का जिक्र किया। बलोचिस्तान पोस्ट के मुताबिक इसके अलावा किसी अन्य व्यक्ति के बारे में पता नहीं चल पाया।

पाकिस्तान सरकार से जुड़े लोग
इन छह लोगों के अलावा 23 साल के जुल्फिकार पुत्र हमीद भी गायब है। जानकारी के मुताबिक उसे 13 फरवरी को बाजार से उठाया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकार समर्थित हथियारबंद गुट से जुड़े हैं। इस गुट को ‘डेथ स्क्वॉड’ के नाम से जाना जाता है। फिलहाल इन लोगों के परिजनों को कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। पिछले साल दिसंबर में भी ऐसा ही वाकया हुआ था, जब पंजगुर के छात्र जाकिर नूर को कराची में उठा लिया गया था। बलोच अधिकार संगठन पांक ने कहाकि उसे सुरक्षा एजेंसियों ने बिना किसी कानूनी दस्तावेज के उठा लिया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN