Home विश्व समाचार तो बीवी मिशेल तलाक दे देगी; किस बात पर अमेरिका के पूर्व...

तो बीवी मिशेल तलाक दे देगी; किस बात पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कही ये बात

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ब्रायन टायलर कोहेन से बात करते हुए बराक ओबामा ने चुनावी राजनीति में लौटने की संभावना को पूरी तरह नकार दिया। इस दौरान हुए हल्के-फुल्के लहजे में कहा कि ऐसा करने से उनकी पत्नी मिशेल के साथ वैवाहिक जीवन खतरे में पड़ सकता है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राजनीति में वापसी के सभी कयासों को सिरे से खारिज कर दिया है। ब्रायन टायलर कोहेन के पॉडकास्ट में दिए इंटरव्यू में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर वे दोबारा चुनाव लड़ने की कोशिश भी करेंगे, तो मिशेल उन्हें तलाक दे देंगी। इस दौरान ओबामा ने स्पष्ट किया कि मैं अब खुद को राजनीतिज्ञ नहीं मानता। मैं संविधान में विश्वास करता हूं और अपनी शादी में भी। मिशेल मुझे तलाक दे देंगी अगर मैंने ऐसा करने की कोशिश की।

क्या बोले बराक ओबामा?

ब्रायन टायलर कोहेन से बात करते हुए बराक ओबामा ने चुनावी राजनीति में लौटने की संभावना को पूरी तरह नकार दिया। इस दौरान हुए हल्के-फुल्के लहजे में कहा कि ऐसा करने से उनकी पत्नी मिशेल के साथ वैवाहिक जीवन खतरे में पड़ सकता है। राजनीतिक टिप्पणीकार ब्रायन टायलर कोहेन के साथ पॉडकास्ट में ओबामा ने कहा कि अब वे खुद को राजनेता नहीं मानते। शनिवार को जारी किए गए इस साक्षात्कार में ओबामा ने कहा कि सबसे पहले तो, मैं अब राजनीतिज्ञ नहीं हूं और न ही बन सकता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि भले ही संविधान उन्हें कुछ पदों के लिए चुनाव लड़ने की अनुमति देता हो, लेकिन उनकी कोई इच्छा नहीं है कि वे दोबारा चुनावी राजनीति में कदम रखें। इस दौरान उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का भी जिक्र किया और मजाक में कहा कि मैं संविधान में विश्वास करता हूं, और अपनी शादी में भी विश्वास करता हूं। अगर मैंने दोबारा चुनाव लड़ने की कोशिश भी की, तो मिशेल मुझे तलाक दे देगी।

ट्रंप के वीडियो पर ओबामा ने क्या कहा?

पॉडकास्ट के दौरान ओबामा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर हुए एक विवाद का जिक्र किया। दरअसल, हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ट्रुथ सोशल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया था। उस वीडियो में ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल के चेहरे बंदरों (एप्स) के शरीर पर सुपरइम्पोज करके दिखाए गए थे। हालांकि, यह वीडियो कुछ देर बाद ही हटा दिया गया था। वाइट हाउस ने इस पर कहा कि यह गलती से हुआ था।

इस घटना पर ओबामा ने बिना ट्रंप का नाम लिए कहा कि ऐसा व्यवहार अधिकतर अमेरिकियों को बहुत परेशान करता है और उन्हें गहराई से चिंतित करता है। उन्होंने चिंता जताई कि आज की राजनीति और सोशल मीडिया में शालीनता, शर्म और सम्मान का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और टीवी पर अब एक तरह का तमाशा चल रहा है, जिसमें क्रूरता और असभ्यता की हदें बढ़ गई हैं, जो पहले कभी नहीं देखी गईं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN