Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/15/1200x900/YRKKH_Kx_1771151690438_1771151695308.jpgYRKKH New Promo Video: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। एक बार फिर वो माहौल बनता नजर आ रहा है जब अभिरा और अरमान की मुलाकात हो सकती है।
YRKKH New Promo Video: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर अभिरा और अरमान एक दूसरे के काफी करीब होंगे। लेकिन क्या इस बार वो दोनों आमने-सामने आ पाएंगे? इस सवाल का जवाब हमें अपकमिंग एपिसोड में मिलेगा। लेकिन उससे पहले यह जान लेते हैं कि नए प्रोमो वीडियो में क्या दिखाया गया है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में कौन से ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं? चलिए जानते हैं।
गुंडों के बीच फंस जाएगी अभिरा
शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अभिरा एक सुनसान रास्ते से अकेली जा रही होगी होगी जब उसकी गाड़ी खराब हो जाएगी। वह गाड़ी का बोनट खोलकर इसे रिपेयर करने लग जाएगी लेकिन तभी कुछ लफंगे वहां आएंगे और उसे छेड़ने लगेंगे। अभिरा बिना देर किए अपनी फॉर्म में आ जाएगी और उन लफंगों को पिटाई कर देगी। इसके बाद मौका पाकर वह उठेगी और गाड़ी लेकर वहां से निकल जाएगी। लेकिन गुंडे कहां रुकने वाले थे। वो अभिरा का पीछा करेंगे, और तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी आकर उनकी गाड़ी के आगे खड़ी हो जाएगी।
अभिरा की जान बचाएगा अरमान
यह गाड़ी किसी और की नहीं बल्कि अरमान पौद्दार की होगी। अरमान जब गुंडों से रुकने और उस लड़की को परेशान नहीं करने को कहेगा तो ये लफंगे सवाल करेंगे कि वो तेरी बीवी लड़की है क्या? अरमान कुछ नहीं कहेगा, लेकिन गुंडे जब नहीं मानेंगे तो उन्हें पीटना शुरू कर देगा। इसी बीच अभिरा जो कि गाड़ी से आगे जा चुकी होगी वो मिरर में पीछे अरमान को उन गुंडों से लड़ते हुए देखेगी। हालांकि वो अरमान का चेहरा नहीं देख पाएगी। अब देखना यह होगा कि क्या अभिरा वापस लौटेगी और इस शख्स से मुलाकात करेगी?
क्या अरमान और अभिरा मिलेंगे?
सीरियल में आगे कहानी क्या मोड़ लेगी? क्या अरमान और अभिरा मिलेंगे? अगर मिलेंगे तो क्या दोनों फिर एक बार एक साथ आएंगे? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब हमें वक्त के साथ मिलेंगे। शो के लेटेस्ट एपिसोड के अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



