Source :- LIVE HINDUSTAN
अंकिता लोखंड़े और विक्की जैन प्यार के दिन यानी वैलेंटाइन डे को बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट करते नजर आए। दोनों ने इस दिन पानी में डूबकर एक्वेटिक थेरेपी का मजा लिया। इस आर्टिकल में जानिए इस थेरेपी के फायदे।
फिजिकल हेल्थ के साथ ही मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। सेलेब्स भी अपनी सेहत का खास ख्याल रखते हैं। बात करें एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की तो वह भी अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रहती हैं। अदाकारा अपनी डायट प्लान को तो कई बार शेयर कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वह और उनके पति पानी डूबते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, प्यार के दिन यानी वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट करने के लिए अंकिता और विक्की ने एक्वेटिक थेरेपी करने का फैसला किया। ये थेरेपी फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद है। यहां जानिए एक्वेटिक थेरेपी के कुछ जबरदस्त फायदे-
फिजिकल हेल्थ के लिए एक्वेटिक थेरेपी
एक्वेटिक थेरेपी कम प्रभाव वाली एक्सरसाइज है। दरअसल पानी शरीर के भार को सहारा देता है, जिससे जोड़ों और हड्डियों पर तनाव कम होता है और मोशन की सीमा बढ़ती है।
गर्म पानी में डुबकी लगाने से मांसपेशियां रिलेक्स होती हैं, जोड़ों की अकड़न कम होती है और दर्द से राहत मिलती है। ये गठिया जैसी स्थितियों में फायदेमंद है।
एक्वाटिक व्यायाम हार्ट रेट बढ़ाता है और ब्लड फ्लो में सुधार करता है, जिससे ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
चोट संबंधी समस्याओं वाले व्यक्तियों को बैलेंस और चलने की क्षमता वापस पाने में मदद करता है।
मेंटल हेल्थ के लिए एक्वेटिक थेरेपी
एक्वेटिक थेरेपी में पानी में डुबकी लगाई जाती है जिससे आराम मिलता है, कोर्टिसोल का लेवल कम होता है और चिंता कम होती है।
थेरेपी पूल इमोशनल स्ट्रेस को दूर करने और मेंटल हेल्थ में सुधार के लिए बेस्ट है।
ठंडे पानी में डुबकी लगाना इम्यूनिटी में सुधार कर सकता है और संक्रमण होने के खतरे को कम कर सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


