Source :- LIVE HINDUSTAN
Upcoming IPO: प्राइमरी मार्केट में इस हफ्ते तीन कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इन तीन कंपनियों के आईपीओ में दो एसएमई सेगमेंट के हैं। वहीं, एक आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट का है। आइए एक-एक करके जानते हैं इन कंपनियों के विषय में
Upcoming IPO: प्राइमरी मार्केट में इस हफ्ते तीन कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इन तीन कंपनियों के आईपीओ में दो एसएमई सेगमेंट के हैं। वहीं, एक आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट का है। आइए एक-एक करके जानते हैं इन कंपनियों के विषय में …
1-Fractal Industries IPO
कंपनी के आईपीओ का साइज 49 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 23 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ 16 फरवरी से 18 फरवरी तक खुला रहेगा। कंपनी ने 205 रुपये से 216 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। वहीं, लॉट साइज 600 शेयरों का बनाया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 1200 शेयरों पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इन्वेस्टमेंट वैल्यू 259200 रुपये है।
आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 13 फरवरी को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 13.93 करोड़ रुपये जुटाए थे।
कितना है जीएमपी?
ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 4 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इन्वेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी के आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 6 रुपये प्रति शेयर है। वहीं, सबसे कम जीएमपी जीरो रुपये है।
2- Yashhtej Industries (India) IPO
यह आईपीओ 18 फरवरी को खुलेगा। कंपनी का आईपीओ 20 फरवरी तक ओपन रहेगा। कंपनी ने 110 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। वहीं, लॉट साइज 1200 शेयरों का बनाया गया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2400 शेयरों पर दांव लगाना होगा। मिनिमम इन्वेस्टमेंट वैल्यू 264000 रुपये है।
इस आईपीओ का साइज 88.88 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 81 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी।
3- Gaudium IVF & Women Health IPO
इस हफ्ते के आखिरी में यह आईपीओ खुलेगा। निवेशकों के पास 20 फरवरी से 24 फरवरी तक आईपीओ पर दांव लगाने का मौका रहेगा। यह मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ है। आईपीओ के जरिए कंपनी 2.09 करोड़ शेयर जारी करेगी। इसमें 1.14 करोड़ शेयर फ्रेश इश्यू के जरिए जारी होंगे। वहीं, 95 लाख शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी होंगे।
कंपनी ने प्राइस बैंड, इश्यू साइज आदि का ऐलान नहीं किया गया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



