Home मनोरंजन समाचार क्या जेल से बाहर आ गए हैं राजपाल यादव ? जानें सलमान...

क्या जेल से बाहर आ गए हैं राजपाल यादव ? जानें सलमान खान की तारीफ वाले वायरल वीडियो का सच

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/15/1200x900/SALMAN_KHAN_15_02_1771119493398_1771119498145.png

क्या जेल से बाहर आ गए हैं राजपाल यादव? सोशल मीडिया पर राजपाल यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजपाल सलमान खान को धन्यवाद करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि जेल से बाहर आने के बाद राजपाल ने ये वीडियो बनाया है। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो और दावे का सच। 

राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में राजपाल यादव सलमान खान को धन्यवाद करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि राजपाल यादव जेल से बाहर आ गए हैं और उन्होंने सलमान को मदद के लिए धन्यवाद किया है। तो क्या सच में वायरल वीडियो में किया जा रहा दावा सही है? आइए जानते हैं वायरल वीडियो का सच।

राजपाल यादव के वायरल वीडियो का सच

राजपाल यादव का ये वीडियो जेल से बाहर आने के बाद का ही है। हालांकि, ये राजपाल यादव का पुराना वीडियो है। ये उस वक्त का वीडियो है जब राजपाल 2018 में जेल गए थे। तब राजपाल यादव करीब तीन महीने जेल में रहे थे।

वायरल वीडियो में क्या बोले राजपाल यादव

वायरल वीडियो में राजपाल यादव इस वीडियो में कहते हैं- सलमान भाई बड़े भाई की तरह हैं। सलमान भाई के साथ आज बैठकर अंदर से बहुत खुशी महसूस होती है। राजपाल कहते हैं कि सलमान खान जैसा शख्स खोजना मुश्किल है। वीडियो में रिपोर्टर्स राजपाल से बेल के बारे में सवाल करते हैं। इसपर राजपाल कहते हैं – सच में बहुत राहत महसूस कर रहा हूं।

वीडियो पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने वीडियो शेयर करके लिखा कि राजपाल यादव जेल से बाहर आ गए हैं। सलमान खान का धन्यवाद उनकी मदद करने के लिए। बहुत से यूजर्स सलमान खान को राजपाल यादव की बेल के लिए धन्यवाद कर रहे हैं। हालांकि, एक यूजर ने वीडियो ने लिखा- फेक न्यूज। राजपाल यादव अब भी जेल में हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ये राजपाल का पुराना वीडियो है। वीडियो शेयर करने से पहले न्यूज चेक कर लेनी चाहिए।

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव, दिल्ली के तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। वो अपने सालों से चल रहे चेक बाउंस केस में सरेंडर करने के बाद से जेल में बंद हैं।12 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव की जमानत याचिका को 16 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN