Home मनोरंजन समाचार KSBKBT 2: नोयोना की उल्टी पड़ेगी चाल, बापजी का फैसला सुन लगेगा...

KSBKBT 2: नोयोना की उल्टी पड़ेगी चाल, बापजी का फैसला सुन लगेगा झटका

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/15/1200x900/KSBKBT_15_02_1771125375404_1771125380877.png

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अब अब नोयोना मिहिर और तुलसी को अलग करने के लिए एक और चाल चलेगी। हालांकि, उसकी ये चाल उसपर ही उल्टी पड़ जाएगी। 

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में बीते एपिसोड में आपने देखा कि मिहिर तुलसी के साथ वैलेंटाइन डे मनाने का प्लान करता है। वहीं, नोयोना मिहिर के साथ दिन बिताने का सोचती है। नोयोना को पता चलता है कि मिहिर ने किसी रेस्तरां में टेबल बुक कराई है। नोयोना को लगता है कि मिहिर ने तुलसी के साथ डिनर के लिए टेबल बुक कराई है। ये बात नोयोना को काफी बुरी लगती है।

नोयोना चलेगी एक और चाल

नोयोना अपनी बहन से कहेगी कि उसके लिए शांतिनिकेतन की कीमत तभी तक है जब तक उसकी लाइफ में मिहिर है। आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि बापजी के सामने तुलसी और मिहिर का सच आ जाएगा। ये सच किसी और की वजह से नहीं बल्कि नोयोना की वजह से ही उनके सामने आएगा।

उल्टी पड़ेगी नोयोना की चाल

बापजी को जब सच पता लगता है तो वो मिहिर और तुलसी से सवाल करते हैं। मिहिर और तुलसी उन्हें पूरा सच बताएंगे। सबको लगेगा कि बापजी दोनों को बहुड़ कड़ी सजा देंगे और उनसे शांतिनिकेतन भी ले लेंगे। नोयोना बापजी के सामने दोनों का सच आता देख काफी खुश होगी, लेकिन उसकी चाल उसपर ही उल्टी पड़ने वाली है।

बापजी तुलसी और मिहिर को सुनाएंगे कौन सी सजा?

बापजी को तुलसी और मिहिर का सच जैसे ही पता चलेगा, वो दोनों की ऐसी सजा सुनाएंगे जिससे नोयोना को झटका लगेगा। वो तुलसी और मिहिर से कहेंगे कि अगर उन्हें ये नाटक ही करना है तो जबतक शांतिनिकेतन का कर्जा वो नहीं चुका देते हैं, उन्हें साथ में एक साथ रहकर नाटक करना होगा। दरअसल, बापजी चाहते हैं कि दोनों साथ रहें ताकि दोनों के बीच दूरियां कम हो जाएं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या तुलसी मानेगी बापजी की ये बात?

SOURCE : LIVE HINDUSTAN