Home मनोरंजन समाचार कोरियन फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बोले अभिषेक बच्चन, कहा- भारत को ‘स्क्विड...

कोरियन फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बोले अभिषेक बच्चन, कहा- भारत को ‘स्क्विड गेम’ की जरूरत नहीं, हम ‘धुरंधर’…

26
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/15/1200x900/abhishek_bachchan_1751428649987_1751428650180_1771131707039.jpg

अभिषेक बच्चन जल्द ही  ‘किग’ में नजर आने वाले हैं। वो इन दिनों इसकी शूटिंग में बिजी हैं।  किंग में अभिषेक के साथ शाहरुख खान, उनकी बेटी सुहाना खान और कई बड़े स्टार्स नजर आएंगे। फिल्म के रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किग’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही है। मूवी में अभिषेक के साथ शाहरुख खान, उनकी बेटी सुहाना खान और कई बड़े स्टार्स नजर आएंगे। फिल्म के रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब अभिषेक ने भारतीय-कोरियन फिल्म इंडस्ट्री पर खुलकर बात की। यही नहीं, एक्टर ने इंडिया की फिल्मों के जबरदस्त बॉक्स ऑफिस नंबर्स के बारे में बात करने के लिए रणवीर सिंह की धुरंधर का जिक्र किया।

भारतीय-कोरियन फिल्म इंडस्ट्री पर कही ये बात

ET NOW ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 में बोलते हुए, अभिषेक बच्चन ने कहा कोरियन फिल्म इंडस्ट्री बनाम इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के बारे में अपनी राय रखाी। एक्टर ने कहा, ‘इंडियन फिल्म इंडस्ट्री दुनिया की ‘सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है। हम साल में करीब 1,000 फिल्में बनाते हैं और इसके अलावा अनगिनत वेब सीरीज भी स्ट्रीम होती हैं। हमारी आबादी अभी दुनिया में सबसे ज्यादा है। इंटरनेट यूजर्स की संख्या भी सबसे ज्यादा या दूसरे नंबर पर है। इससे पता चलता है कि हमारे पास डिजिटल कंटेंट तक पहुंच काफी अच्छी है।’

रणवीर की ‘धुरंधर’ का दिया उदाहरण

अभिषेक ने आगे कहा, ‘हमारे नंबर इतने ज्यादा हैं कि मुझे लगता है कि हमारे लिए यह कहना गलत है, ‘ओह, हम अपना स्क्विड गेम कब बनाएंगे?’ हमने ‘धुरंधर’ बनाई बनाते हैं। उसकी कमाई और टिकट बिक्री के आंकड़े देखिए। ये किसी भी शो या फिल्म से ज्यादा है। यह किसी भी दूसरे शो, किसी भी दूसरी मूवी से बेहतर होगा। ये सिर्फ आंकड़ों की बात है।’

मैं इंडियन सिनेमा को दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री बताता हूं

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अभिषेक ने माना कि वह आज के हिसाब से इंडियन सिनेमा को दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री बताते हैं। और जबकि वह इस बात से सहमत हैं कि कोरियन टीवी और फिल्म इंडस्ट्री ‘अद्भुत काम’ करती हैं, उन्हें लगता है कि हर किसी को नंबर्स देखने चाहिए। अभिषेक ने कहा, ‘उनकी व्यूअरशिप क्या है? वे नंबर्स क्या हैं? वे मूवी देखने जाने वाले इंडियंस के मुकाबले फीके पड़ जाएंगे। तो हमारे पास पहले से ही नंबर्स हैं, तो आप उस फैड बनने के लिए किस तरह के नंबर्स हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं? मुझे नहीं लगता कि हम एक फैड बनना चाहते हैं।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN