Source :- LIVE HINDUSTAN
Maha Shivratri Bhajan Lyrics: महाशिवरात्रि के पावन मौके पर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबकर झूम-झूम कर गाते हैं। तो इन पॉपुलर भजन को याद कर लें। मंदिरों और घरों में शिवरात्रि की पूजा के मौके पर इन भजन को गा दिया तो पूरा माहौल भक्तिमय हो जाएगा।
15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। इस दिन भक्तजन भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यतानुसार महाशिवरात्रि के दिन ही माता पार्वती और शिव का विवाह सम्पन्न हुआ था। इसीलिए मंदिरों में खास पूजा-अर्चना के साथ ही भगवान शिव की बारात निकालने और सांकेतिक विवाह का आयोजन किया जाता है। जिसमे लोग मिल-जुलकर भजन गीत गाते हैं। भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबकर भजन गाना चाहते हैं तो इन पॉपुलर और आसानी से जुबां पर चढ़ जाने वाले शिव जी के भजन को याद कर लें। यहां पढ़ लें इन भजनों के बोल।
शिव जी के पॉपुलर भजन
1) महाकाल की कृपा से सब काम हो रहा है
महाकाल की कृपा से सब काम हो रहा है
करता है मेरा बाबा मेरा नाम हो रहा है
महाकाल की किरपा से सब काम हो रहा है ||
तेरी दया से बाबा दुनिया ये चल रही है
हैरान है जमाना मंजिल भी मिल रही है
तेरे नाम का दीवाना संसार हो रहा है
महाकाल की किरपा से सब काम हो रहा है ||
मेरी जिंदगी में तुम हो किस चीज की कमी है
किसी और चीज की अब दरकार भी नहीं है
तेरे साथ से गुलाम अब गुलफाम हो रहा है
करता है मेरा बाबा मेरा नाम हो रहा है
महाकाल की किरपा से सब काम हो रहा है ||
मुझे हर कदम कदम पर तूने दिया सहारा
मेरी जिंदगी बदल दी तूने कर के इक इशारा
एहसान पे तेरा ये एहसान हो रहा है
करता है मेरा बाबा मेरा नाम हो रहा है
महाकाल की किरपा से सब काम हो रहा है ||
2) सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम
सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे यह शुभ काम
सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥
खुद को राख लपेटे फिरते, औरों को देते धन धाम
देवो के हित विष पी डाला, नील कंठ को कोटि प्रणाम
सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥
शिव के चरणों में मिलते सारी तीरथ चारो धाम
करनी का सुख तेरे हाथों, शिव के हाथों में परिणाम
सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥
शिव के रहते कैसी चिंता, साथ रहे प्रभु आठों याम
शिव को भजले सुख पायेगा, मन को आएगा आराम
सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥
3) डम डम डमरू बजाना होगा, मेरे भोले बाबा तुमको आना होगा
डम डम डमरू बजाना होगा डमरु वाद्य यंत्र
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
सावन के महीने में हम बेल पत्ते लायेंगे
वही बेल हम भोले को चढ़ायेंगे
थाली में फुल और चन्दन होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
डम डम डमरू बजाना होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
सावन के महीने में हम गंगा जल लायेंगे
वही गंगाजल हम भोले को चढ़ायेंगे
फिर तो भजन और किर्तन होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
डम डम डमरू बजाना होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
सावन के महीने में हम गंगा रेत लायेंगे
वही गंगा रेत हम शिवलिंग बनायेगे
फिर तो भोले का अभिनन्दन होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
डम डम डमरू बजाना होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
सावन के महीने में हम भांग धतुरा लायेंगे
वही भांग धतुरा हम भोले को चढ़ाएंगे
फिर तो भोले को भोग लगाना होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
डम डम डमरू बजाना होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
सावन के महीने में हम कांवड़ लेके आयेंगे
कांवड़ लेके आयेंगे हम भोले को मनाएंगे
फिर तो चरणामृत हमको मिलेगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
डम डम डमरू बजाना होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा।
4) मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा लिरिक्स
ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय
ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय
सत्य है ईश्वर शिव है जीवन
सुन्दर ये संसार है तीनों लोक है
तुझमे तेरी माया अपरम्पार है
ओम नमः शिवाय नमो
ओम नमः शिवाय नमो
मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा
बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा
पार्वती जब सीता बन कर
जय श्री राम के सम्मुख आई
राम ने उनको माता कहकर
शिव शंकर की महिमा गायी
शिव भक्ति में सब कुछ सूझा
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा
बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा
तेरी जटा से निकली गंगा
और गंगा ने भीष्म दिया है
तेरे भक्तों की शक्ति ने
सारे जगत को जीत लिया है
तुझको सब देवोँ ने पूजा
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा
बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा
मन मेरे मंदिर शिव मेरी पूजा
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा
बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा
ओम नमः शिवाय नमो
ओम नमः शिवाय नमो ….
5) भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे वो तो गौरा से प्यार कर बैठे लिरिक्स
भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे
वो तो गौरा से प्यार कर बैठे
मैंने ढोलक मंगाई भोले के लिए
वो तो डमरू से प्यार कर बैठे
भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे
मैंने गाड़ी मंगाई भोले के लिए
वो तो नंदी से प्यार कर बैठे
भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे
मैंने माला मंगाई भोले के लिए
वो तो नागो से प्यार कर बैठे
भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे
मैंने भोजन मंगाया भोले के लिए
वो तो भंगिया से प्यार कर बैठे
भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे
मैंने गागर भराई भोले के लिए
वो तो गंगा से प्यार कर बैठे
भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे
वो तो गौरा से प्यार कर बैठे।
6) ऐसी सुबह ना आए आए ना ऐसी श्याम लिरिक्स
ऐसी सुबह ना आए,
आए ना ऐसी श्याम
जिस दिन जुबा पे मेरी
आए ना शिव का नाम
मन मंदिर में वास है तेरा,
तेरी छवि बसाई
प्यासी आत्मा बनके जोगन,
तेरी शरण में आई
तेरी ही शरण में पाया,
मैंने यह विश्राम
ऐसी सुबह ना आए,
आए ना ऐसी शाम
तेरी खोज में ना जेने,
कितने युग मेरे बीते
अंत में काम क्रोध मद हारे,
हे भोले तुम जीते
मुक्त किया तूने प्रभु मुझको,
शत शत है प्रणाम
ऐसी सुबह ना आए,
आए ना ऐसी शाम
सर्व कला संम्पन तुम्ही हो.
हे मेरे परमेश्वर
दर्शन देकर धन्य करो अब,
हे त्रिनेत्र महेश्वर
भाव सागर से तर जाउंगी,
लेकर तेरा नाम
ऐसी सुबह ना आए,
आए ना ऐसी शाम
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


